पटना : 25 अगस्त से होगा राउंड का आयोजन

Updated at : 23 Aug 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 25 अगस्त से होगा राउंड का आयोजन

पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद राज्य के सरकारी व निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजाें में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर नीट 2018 के आधार पर नामांकन के लिए मॉप अप राउंड का आयोजन करेगा. इस राउंड का आयोजन 25 अगस्त से होगा और इसे पर्षद द्वारा राज्य के सरकारी व निजी […]

विज्ञापन
पटना : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद राज्य के सरकारी व निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजाें में एमबीबीएस व बीडीएस की सीटों पर नीट 2018 के आधार पर नामांकन के लिए मॉप अप राउंड का आयोजन करेगा.
इस राउंड का आयोजन 25 अगस्त से होगा और इसे पर्षद द्वारा राज्य के सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेजों में खाली बची सीटों के लिए आयोजित किया गया है. ज्ञात हो कि सीटों पर नामांकन के लिए दो राउंड की काउंसेलिंग पहले ही आयोजित की जा चुकी है और खाली बचे सीटों पर ही मॉप अप राउंड से नामांकन लिया जायेगा. पर्षद द्वारा जारी सूचना के अनुसार छात्र 23 अगस्त तक कॉलेज की च्वाइस को भर सकते हैं. काउंसेलिंग कार्यक्रम 24 को जारी होगा, 25 अगस्त से काउंसेलिंग होगी.
वेबसाइट पर जाकर करना होगा अप्लाई
मॉप अप राउंड में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को बीसीईसीई की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा और वेबसाइट पर दिये गये लिंक अप्लाई फॉर यूजीएमएसी 2018 पर क्लिक कर अपने ऑप्शन को सब्मिट करना होगा.
छात्र इस ऑप्शन को देने के क्रम में प्राथमिकता के आधार पर संस्थान व कोर्स को भर सकते हैं. छात्राें को यह सुविधा पर्षद द्वारा प्रदान की गयी है. अभ्यर्थियों को यह भी सलाह दी गयी है कि ऑप्शन च्वाइस सब्मिट करने के बाद प्रिंट रख लें.
अगर मॉप अप काउंसेलिंग में छात्रों का यूजीएमएसी आईडी अंकित होगा तो तय तिथि को अभ्यर्थियों को सारे मूल दस्तावेजों और प्रिंट स्लिप निकाल कर साथ लाना होगा. ऐसे अभ्यर्थी को दुबारा काउंसेलिंग शुल्क नहीं जमा करना होगा. अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्र भी लाना होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन