गिल एंड कंपनी के फोटो शूट में विराट की ‘छेड़खानी’, ‘बाबा जी का ठुल्लू’ दिखाकर किया परेशान, देखें Video

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन

‘बाबा जी का ठुल्लू’ दिखाते हुए कोहली

Virat Kohli viral video: क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस की पारी की शुरुआत से पहले विराट कोहली का एक अलग ही रूप देखने को मिला. मैदान पर अक्सर आक्रामक दिखने वाले कोहली यहाँ पूरी तरह से रिलैक्स और मस्ती के मूड में थे.

विज्ञापन

Virat Kohli viral video: क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़े लक्ष्य के दबाव में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. मैच में मजबूत स्थिति होने के कारण RCB के सभी खिलाड़ी काफी रिलैक्स नजर आए, खासकर विराट कोहली. कोहली मैच की शुरुआत से ही मस्ती के मूड में थे. पारी शुरू होने से पहले उन्होंने गुजरात के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और टीम को ‘बाबा जी का ठुल्लू’ का इशारा किया था. इसके अलावा गेंदबाजी के दौरान उन्होंने अंपायर के साथ भी एक छोटा सा प्रैंक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

विज्ञापन

किंग कोहली का ‘बाबा जी का ठुल्लू’

क्वालीफायर-1 के शुरू होने से ठीक पहले विराट कोहली का एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है. मैच में आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करनी थी और विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए पैड पहनकर तैयार खड़े थे. इस बड़े मैच के दबाव से दूर कोहली काफी रिलैक्स दिखे. साथ ही बाउंड्री पर थिरकते नजर आए. इसी दौरान जब गुजरात टाइटंस की टीम मैदान पर फोटो सेशन के लिए बैठी थी. तब कोहली ने उनकी तरफ देखकर ‘बाबा जी का ठुल्लू’ का इशारा किया. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कोहली ने यह मजाक गुजरात के खिलाड़ी शुभमन गिल के साथ किया. दोनों खिलाड़ियों के बीच की यह मस्ती फैंस को काफी पसंद आ रही है.

कोहली ने अंपायर के साथ किया प्रैंक

क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा 254 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद टीम के खिलाड़ी काफी रिलैक्स और जोशीले अंदाज में फील्डिंग के लिए उतरे. इस दौरान स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑन-फील्ड अंपायर के साथ एक मजेदार मजाक किया. गुजरात की पारी शुरू होने से पहले कोहली ने अपनी कैप अंपायर को सौंप दी और गेंदबाजी के रन-अप की तरह तैयार हो गए. अंपायर को भी एक पल के लिए लगा कि कोहली मैच का पहला ओवर डालेंगे. हालांकि, तभी बेंगलुरु के गेंदबाज जैकब डफी वहां पहुंचे और उन्होंने कोहली से गेंद ली. इस प्रैंक का खुलासा होने के बाद कोहली हंसते हुए अपनी कैप वापस लेने पहुंचे, जिसे देखकर अंपायर भी अपनी हंसी नहीं रोक सके.

रजत की कप्तानी पारी से आरसीबी फाइनल में

क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने कप्तान रजत पाटीदार के तूफानी नाबाद 93 रन बनाए. वहीं, कोहली-क्रुणाल ने भी 43-43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे टीम विशाल स्कोर बना पाया. जवाब में 254 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम पावरप्ले में ही बिखर गई. कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन बना पाए. राहुल तेवतिया की पारी के बावजूद GT 162 रनों पर ऑलआउट हो गई. हालांकि, गुजरात को फाइनल में जाने का एक और मौका मिलेगा, जहां वे क्वालीफायर-2 में आज के एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ेंगे.

यह भी पढ़े- RCB की फाइनल में एंट्री, कोहली और डिविलियर्स का दिखा ब्रोमांस अंदाज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola