नेउरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 393 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, अभियान में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Patna News: शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेउरा थाना पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 392.97 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Patna News: (मोनु कुमार मिश्रा) शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेउरा थाना पुलिस को मंगलवार देर रात बड़ी सफलता मिली. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से 392.97 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

दो तस्कर गिरफ्तार

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गुड्डू कुमार और प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. दोनों आरोपी दानापुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

वाहन जांच के दौरान पकड़ी गई शराब

जानकारी के अनुसार, नेउरा थाना क्षेत्र स्थित ईस्ट एंड वेस्ट स्कूल के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई.

स्कॉर्पियो वाहन भी किया गया जब्त

पुलिस ने शराब लदी स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है. बरामद वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर 23BH10G बताया जा रहा है. पुलिस अब वाहन और शराब के स्रोत की जांच में जुटी है.

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. माना जा रहा है कि दानापुर से बिहटा तक फैले नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा सकती है.

उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी

जगदीप राणा ने बताया कि मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

ALSO READ: मानसून से पहले पटना में जलजमाव से निपटने की तैयारी, बनेगा रियल टाइम मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन