मानसून से पहले पटना में जलजमाव से निपटने की तैयारी, बनेगा रियल टाइम मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम

Updated:
विज्ञापन
PATNA NEWS

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

Patna News: राजधानी पटना में मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बुडको की ओर से रियल टाइम मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Patna News: (हिमांशु देव) राजधानी पटना में मानसून के दौरान जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बुडको की ओर से रियल टाइम मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है. इसे 30 मई तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

24 घंटे होगी डिजिटल निगरानी

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

कंट्रोल रूम के माध्यम से शहर के प्रमुख नालों, पंप हाउसों और जलभराव वाले इलाकों की 24 घंटे डिजिटल निगरानी की जाएगी. अधिकारियों के अनुसार, नालों में पानी का स्तर बढ़ते ही पंप स्वतः चालू हो जाएंगे, जिससे जलनिकासी की प्रक्रिया तेज होगी और लोगों को जलजमाव से राहत मिलेगी.

हर अंचल में तैनात होंगे अधिकारी

बुडको प्रशासन ने बताया कि मानसून से पहले सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके तहत हर अंचल के लिए मुख्यालय स्तर से अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा सके.

अंतिम चरण में ड्रेनेज और आउटफॉल का काम

अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर आउटफॉल और ड्रेनेज कनेक्शन का कार्य अंतिम चरण में है. इन सभी परियोजनाओं को मई के अंत तक पूरा करने की योजना बनाई गई है, ताकि मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम हो सके.

नमामि गंगे परियोजना से प्रभावित हुई सड़कें

बुडको ने बताया कि नमामि गंगे परियोजना के तहत शहर की कई सड़कों की खुदाई की गई थी. करीब पांच किलोमीटर सड़क का पुनर्निर्माण किया जाना है, जिसमें से 3800 मीटर सड़क की मरम्मत पूरी कर सड़क निर्माण विभाग को सौंप दी गई है. बाकी बचे कार्य भी मानसून से पहले पूरे कर लिए जाएंगे.

शहर में लगाए जाएंगे 364 पंप

AI से बनाई गई सांकेतिक तस्वीर

जलनिकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शहर में कुल 56 स्थायी और 35 अस्थायी ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन बनाए गए हैं. इसके अलावा आठ नए ड्रेनेज पंपिंग स्टेशन भी तैयार किए गए हैं. पूरे शहर में कुल 364 पंप लगाए जाएंगे, जिनमें 265 बिजली चालित और 99 डीजल पंप शामिल हैं.

नूतन राजधानी अंचल में सबसे ज्यादा पंप

सबसे अधिक 105 पंप नूतन राजधानी अंचल में लगाए जाएंगे. इसके अलावा कंकड़बाग में 46, पाटलिपुत्र में 36, बांकीपुर में 35 और अजीमाबाद में 33 पंप तैनात रहेंगे, ताकि बारिश के दौरान जलनिकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

ALSO READ: PMCH में बड़ी कार्रवाई, छात्रों और शिक्षकों की शिकायत पर पैथोलॉजी विभाग के HOD पर कार्रवाई

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन