आरपीएफ बहाली में महिलाओं को मिलेगा 50 प्रतिशत आरक्षण : पीयूष गोयल

पटना : बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आये रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा. बिहार में जिस तेज गति से विकास हो रहा है इसमें […]
पटना : बिहार के एक दिवसीय दौरे पर आये रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की. रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की भर्ती में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा. बिहार में जिस तेज गति से विकास हो रहा है इसमें रेलवे की योजना भी विकास को रफ्तार देगी. इस दौरान उन्होंने रेलवे की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. रेल मंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के प्रति आरपीएफ का कार्य सराहनीय है. सरकार आरपीएफ की बहाली में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देगी. सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर CCTV लगेंगे.
इसके साथ ही रेल मंत्री ने पटना घाट से पटना साहिब की जमीन भी जल्द ही बिहार सरकार को देने की बात कही. उन्होंने कहा कि डालमियानगर में 600 करोड़ का POH बनाने का काम शुरू किया जायेगा. साथ ही 10 महीने के भीतर कोसी के ब्रिज का काम भी पूरा होगा. उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हो रहा है. नवंबर-दिसंबर तक बिहार के हर घर तक बिजली पहुंचेगी. अब भविष्य में बिहार कभी अंधेरे में नहीं रहेगा.
इससे पहले रेल मंत्री पीयूष गोयल ने राजधानी पटना में आर ब्लॉक-दीघा रेल लाइन की जमीन बिहार सरकार को हस्तांतरण किया. इसके साथ ही रेल परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया. वीडियो लिंक द्वारा रक्सौल- नरकटियागंज आमान परिवर्तित रेलखंड का लोकार्पण और इस रेलखंड पर प्रथम सवारी गाड़ी के परिचालन का शुभारंभ किया. साथ ही साथ सुपौल-अररिया नई रेल लाइन का शिलान्यास, बिरौल- हरनगर नयी लाइन का लोकार्पण और तीन जोड़ी सवारी गाड़ियों के परिचालन का मार्ग विस्तार किया. कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा बल की महिला टुकड़ी ‘तेजस्विनी’ का अभिनंदन किया गया. साथ ही बिहार में रेलवे की उपलब्धियों पर ‘बिहार बुकलेट’ भी जारी की गयी. पटना में आयोजित कार्यक्रम के बाद रेल मंत्री आरा के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां, आरा स्टेशन पर आयोजित समारोह में रेलमंत्री आरा-सासाराम रेलखंड का विद्युतीकरण और आरा, कारीसाथ, कोईलवर एवं कुलहड़िया स्टेशनों पर पैदल उपरिगामी पुल का शिलान्यास करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




