मनेर में सशक्त स्थायी समिति चुनाव को लेकर सभापति और उपसभापति आमने-सामने, दोनों गुटों का 14-14 पार्षदों का दावा
मनेर नगर परिषद
Patna News: मनेर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर सभापति और उपसभापति गुट आमने-सामने हैं. दोनों पक्ष 14-14 पार्षदों के समर्थन का दावा कर रहे हैं। शनिवार को प्रखंड कार्यालय में चुनाव होना है.
Patna News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. शनिवार को प्रखंड कार्यालय में होने वाले चुनाव से पहले सभापति और उपसभापति गुट आमने-सामने नजर आ रहे हैं. दोनों पक्षों ने अपने-अपने समर्थन में 14-14 पार्षद होने का दावा किया है.
आपके शहर में
दो खेमे में बंटे पार्षद
नगर परिषद में कुल 25 सदस्य हैं, लेकिन एक पद रिक्त होने के कारण वर्तमान में 24 सदस्य ही हैं. चुनाव को लेकर पार्षद दो गुटों में बंटे दिखाई दे रहे हैं. एक खेमा मुख्य सभापति के समर्थन में है, जबकि दूसरा उपसभापति के पक्ष में खड़ा है. मुख्य सभापति गुट का दावा है कि उनके साथ 14 पार्षद हैं. इस दावे को मजबूती देने के लिए उनके समर्थन में 14 पार्षदों की तस्वीर भी जारी की गई है. वहीं विपक्षी गुट का कहना है कि उनके चार पार्षद फिलहाल सभापति के साथ रह रहे हैं, लेकिन मतदान के दौरान वे उनके पक्ष में वोट करेंगे.
दोनों गुटों की ताकत आएगी सामने
उपसभापति गुट का दावा है कि करुणा देवी, संजू देवी एवं बैजनाथ कुमार को सशक्त स्थायी समिति का सदस्य बनाया जाएगा. वहीं सभापति गुट में दो पुराने और एक नए चेहरे के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. अब सबकी नजर शनिवार को होने वाले चुनाव पर टिकी है, जहां दोनों गुटों की वास्तविक ताकत सामने आएगी.
Also Read: बिहार में प्राइवेट स्कूलों की 1 जुलाई से शुरू होगी जांच, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए