एडमिशन तिथि जारी तो हुई, लेकिन कॉलेज पहुंच कर मायूसी लगी हाथ

पटना : ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स मारे-मारे फिर रहे हैं. इस बार पुन: स्टूडेंट्स को मायूसी हाथ लगी. बिहार बोर्ड द्वारा गुरुवार की देर रात मेरिट लिस्ट जारी होने के कारण कई कॉलेजों में शुक्रवार को एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. वहीं कई कॉलेजों ने तो शनिवार को भी एडमिशन प्रक्रिया […]
पटना : ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स मारे-मारे फिर रहे हैं. इस बार पुन: स्टूडेंट्स को मायूसी हाथ लगी. बिहार बोर्ड द्वारा गुरुवार की देर रात मेरिट लिस्ट जारी होने के कारण कई कॉलेजों में शुक्रवार को एडमिशन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पायी है. वहीं कई कॉलेजों ने तो शनिवार को भी एडमिशन प्रक्रिया जारी रखने से हाथ खड़े कर दिये हैं. कॉलेज प्रशासनों का कहना है कि जब तक बैंक में पैसा जमा नहीं होगा, तब-तक एडमिशन फाइनल नहीं माना जायेगा.
शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण एडमिशन प्रक्रिया संभव नहीं है. इसके साथ ही 15 अगस्त की तैयारी को लेकर भी एडमिशन प्रक्रिया बाधित रहेगी. इस कारण कई कॉलेज बिहार बोर्ड से एडमिशन तिथि बढ़ाने की मांग भी करने लगे हैं. गौरतलब है कि बिहार बोर्ड द्वारा जारी ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए जारी प्रथम संशोधित चयन सूची के आधार पर 10 यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में 10 अगस्त से 16 अगस्त तक एडमिशन लेने को कहा गया है, लेकिन अब इस स्थिति में ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




