नवादा में नल-जल योजना की टंकी को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर बर्बाद किया हजारों लीटर पानी, गांव में पेयजल संकट

Published by : Vivek Singh Updated At : 31 May 2026 10:54 AM

विज्ञापन

टूटी हुई टंकी

Nawada News : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की ऊपरडीह पंचायत स्थित मडर गांव में हर घर नल-जल योजना को बड़ा झटका लगा है. वार्ड संख्या-2 में स्थापित पानी की टंकी को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई है

विज्ञापन
Nawada News : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड की ऊपरडीह पंचायत स्थित मडर गांव में हर घर नल-जल योजना को बड़ा झटका लगा है. वार्ड संख्या-2 में स्थापित पानी की टंकी को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे जलापूर्ति बाधित हो गई है और ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

पत्थर मारकर तोड़ी गई पानी की टंकी

ग्रामीणों के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर मारकर प्लास्टिक की पानी टंकी को तोड़ दिया. टंकी क्षतिग्रस्त होने के बाद उसमें संग्रहित हजारों लीटर पानी लगातार बह रहा है, जिससे सरकारी योजना को नुकसान पहुंचा है.

घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

टंकी टूटने के कारण वार्ड के कई घरों में नियमित जलापूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई है. हालांकि टंकी से बह रहे पानी का उपयोग आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कर रहे हैं, लेकिन नल-जल योजना का वास्तविक लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है.

गर्मी में बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी

ग्रामीण संजय कुमार और सुबोध कुमार ने बताया कि टंकी क्षतिग्रस्त होने के बाद कई परिवारों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. गर्मी के मौसम में पानी की कमी ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द टंकी की मरम्मत कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है. साथ ही घटना में शामिल असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की गई है.

संवेदक ने थाने में दिया आवेदन

योजना के संवेदक बिनोद कुमार ने सिरदला थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है और ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए.

पुलिस ने शुरू की जांच

सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के बाद दोषियों की पहचान कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में माॅडर्न थियेटर फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के लिए पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन