बेगूसराय में माॅडर्न थियेटर फाउंडेशन ने स्कूली बच्चों के लिए पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का आयोजन किया

Updated:
विज्ञापन
Begusarai News: Five-day theatre workshop organised

शिक्षक और बच्चे की तस्वीर

Begusarai News : बेगूसराय में मॉडर्न थिएटर फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का सफल समापन हुआ. कार्यशाला के दौरान बच्चों को अभिनय, संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्वेज और मंच संचालन की बारीकियां सिखाई गईं.

विज्ञापन

(बेगूसराय से विकाश मिश्रा)

Begusarai News : बेगूसराय में मॉडर्न थिएटर फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय नाट्य कार्यशाला का सफल समापन हुआ. कार्यशाला के दौरान बच्चों को अभिनय, संवाद अदायगी, बॉडी लैंग्वेज और मंच संचालन की बारीकियां सिखाई गईं. समापन अवसर पर बच्चों ने नाटक और लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया.

‘मोबाइल की दुनिया’ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश

उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमदपुर में आयोजित कार्यशाला के समापन समारोह में बच्चों ने मोबाइल की दुनिया नाटक का मंचन किया. नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मोबाइल का उपयोग जरूरत और सीमित समय के अनुसार ही किया जाना चाहिए. प्रस्तुति में सप्तम एवं अष्टम वर्ग की छात्राओं दिव्या कुमारी, दुर्गा कुमारी, सोनाली कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, करूणा कुमारी और शिवानी कुमारी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

झिझिया और जट-जटिन नृत्य ने बांधा समां

कार्यक्रम में शिवानी, अनीका राज, करूणा और अंजली ने पारंपरिक झिझिया एवं जट-जटिन नृत्य नाटिका प्रस्तुत की. लोक संस्कृति पर आधारित इस प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा और बच्चों का उत्साहवर्धन किया.

नाट्य कला बच्चों के सर्वागीण विकास का सशक्त माध्यम

कार्यशाला के निर्देशक एवं नाट्य प्रशिक्षक परवेज़ यूसुफ़ ने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत बच्चों को नाट्य कला सिखाना उनके व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि नाट्य कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक बौद्धिक और मानसिक खेल भी है, जिसमें सोच, समझ, कल्पना और संवेदनाओं का उपयोग किया जाता है.

विद्यालय परिवार ने जताया आभार

शिक्षक प्रवीण कुमार ने प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यशाला से बच्चों को काफी लाभ मिला है और उनमें नया उत्साह देखने को मिल रहा है. वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए कला शिक्षा अत्यंत आवश्यक है.

25 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

कार्यशाला में चंदा, काजल, संध्या, जूली, सोनाक्षी सहित 25 से अधिक बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुमन कुमार, कुमारी विनिता, लक्ष्मी, सबिता कुमारी, ममता कुमारी, अभिलाषा कुमारी, प्रवीण पंकज, गोपाल कुमार और रत्नेश कुमार सहित कई शिक्षकों एवं रंगकर्मियों ने सहयोग किया.

कला के माध्यम से सीखने का अनूठा प्रयास बना मिसाल

पांच दिनों तक चली इस कार्यशाला ने बच्चों को अभिनय के साथ-साथ आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और सामाजिक संदेश देने की कला भी सिखाई. समापन समारोह में बच्चों की प्रस्तुति ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी बड़े मंचों पर अपनी पहचान बना सकती हैं.

Also Read : नालंदा में अचार बेचने निकले बुजुर्ग की सड़क पर गिरते ही मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन