राज्य साइकिलिंग चैंपियनशिप में बेगूसराय के 17 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, गरखा के लिए टीम रवाना

Author Vikash Kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

बेगूसराय की साइकिलिंग टीम सारण के लिए रवाना होते हुए

Begusarai News : राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में बेगूसराय के 17 युवा साइकिलिस्ट अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. सारण के गरखा में आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए टीम कोच और मैनेजर के नेतृत्व में रवाना हो चुकी है. बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन को खिलाड़ियों से पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद है.

विज्ञापन

Begusarai News : राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में एक बार फिर बेगूसराय के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं. सारण जिले के गरखा में 18 और 19 जुलाई को आयोजित होने वाली 18वीं राज्य स्तरीय साइकिलिंग चैंपियनशिप में बेगूसराय की 17 सदस्यीय टीम विभिन्न आयु वर्गों में अपनी चुनौती पेश करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोच और टीम मैनेजर के नेतृत्व में रवाना हुई टीम

खिलाड़ियों का दल कोच पूजा कुमारी और टीम मैनेजर वर्षा कुमारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना हुआ. रवाना होने के दौरान बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं.

खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

बेगूसराय साइकिलिंग एसोसिएशन के सचिव रवि किशोर ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों ने पिछले कई वर्षों में राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बेगूसराय का नाम रोशन किया है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी टीम पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाएगी.

विभिन्न आयु वर्गों में ये खिलाड़ी करेंगे प्रतिनिधित्व

सीनियर वर्ग में अनुष्का, बबली, संतोषी, स्वाती, जिया, अन्नू, किरण, डेजी और विवेक कुमार प्रतियोगिता में भाग लेंगे. यूथ वर्ग में मिठी, सोनम, राधा और सुधांशु कुमार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सब-जूनियर वर्ग में अंजली, सोनम और उमन कुमार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहीं जूनियर वर्ग में आशिक कुमारी बेगूसराय की ओर से चुनौती पेश करेंगी.

खिलाड़ियों पर टिकी खेल प्रेमियों की निगाहें

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को लेकर जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है. सभी की निगाहें गरखा में होने वाली इस चैंपियनशिप पर टिकी हैं, जहां बेगूसराय के युवा साइकिलिस्ट अपनी रफ्तार और प्रतिभा के दम पर सफलता की नई कहानी लिखने के इरादे से उतरेंगे.

Also Read : गया जी में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय पीयूष को 7 घंटे बाद सकुशल निकाला, NDRF-SDRF के सफल रेस्क्यू से गांव में खुशी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन