गंगा के बढ़ते जलस्तर से मटिहानी के 20 स्कूलों में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन

कई विद्यालय में घुसा बांढ का पानी | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण मटिहानी प्रखंड के कई स्कूलों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है. प्रशासन ने स्कूलों को शिफ्ट किया.

विज्ञापन

Begusarai Flood News : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने के कारण मटिहानी प्रखंड क्षेत्र के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. बाढ़ का पानी कई सरकारी विद्यालयों के परिसर और भवनों में भी पहुंच गया है, जिससे बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ है. वहीं, शिक्षकों को भी विद्यालय आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

20 विद्यालयों में पहुंचा बाढ़ का पानी

प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लाल दियारा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जगदीशपुर मथार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरगपुर, प्राथमिक विद्यालय कासिमपुर बलुआही, नव प्राथमिक विद्यालय महेंद्रपुर टोला, प्राथमिक विद्यालय महेंद्रपुर, मध्य विद्यालय बलहपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंहपुर, कन्या प्राथमिक विद्यालय छितरौर, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय रविदास टोला छितरौर, मध्य विद्यालय छितरौर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिहमा दियारा, उच्च माध्यमिक विद्यालय सिहमा दियारा, प्राथमिक विद्यालय सिहमा पथला टोला, मध्य विद्यालय लवहरचक, प्राथमिक विद्यालय आकाशपुर, प्राथमिक विद्यालय रामनगर नया टोला, उच्च विद्यालय महेंद्रपुर, मध्य विद्यालय खोरमपुर चकौर और उच्च माध्यमिक विद्यालय खोरमपुर चकौर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है.

पठन-पाठन के साथ शिक्षकों की आवाजाही भी प्रभावित

विद्यालयों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है. इसके साथ ही जलजमाव के कारण शिक्षकों के लिए भी विद्यालय तक पहुंचना और वापस लौटना मुश्किल हो गया है. बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों को तत्काल स्थगित करने की प्रक्रिया अपनाई गई है.

Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों को दूसरे स्कूलों से किया गया टैग

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने बताया कि जिन विद्यालयों में गंगा बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, उनके संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं उच्च पदाधिकारियों से बातचीत की गई है. इसके बाद ऐसे विद्यालयों को तत्काल समीप के विद्यालयों से टैग कर दिया गया है, ताकि शिक्षकों की सेवाओं का उपयोग दूसरे विद्यालयों में किया जा सके.

Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन

प्रधानाध्यापकों के आवेदन पर स्थगित किया गया शैक्षणिक कार्य

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रिया कुमारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में संबंधित विद्यालयों का शैक्षणिक कार्य स्थगित किया गया है. साथ ही वहां कार्यरत शिक्षकों को बगल के विद्यालयों में टैग कर दिया गया है. इससे बाढ़ के कारण प्रभावित बच्चों की पढ़ाई और शिक्षकों की ड्यूटी व्यवस्था को व्यवस्थित रखने का प्रयास किया जा रहा है.

Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन