एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

पौधारोपण करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

Begusarai News : गढ़पुरा के एनपीएस सोनमा में रेडक्रॉस सोसाइटी ने पौधरोपण किया. बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

विज्ञापन

Begusarai News : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से गुरुवार को प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय (एनपीएस) सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए. कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए पौधों की नियमित देखभाल करने का संदेश दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण जरूरी : प्रधानाध्यापक

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश राम एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के लाइफ टाइम सदस्य नितेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना जरूरी है. पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं. ये हमें शुद्ध हवा और छाया देने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने बच्चों से पौधरोपण को अपने जीवन की नियमित गतिविधि के रूप में अपनाने की अपील की.

Also Read : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों ने मंझौल अनुमंडलीय अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप

बच्चों को पौधों की देखभाल की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की शपथ दिलाई गई. पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के बच्चों में खासा उत्साह देखा गया. बच्चों ने पौधों की देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया.

Also Read : जम्मू कश्मीर में तैनात बेगूसराय के BSF जवान मनीष सिंह की मौत, चार दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत, वेंटिलेटर पर गई जान

186 बच्चों समेत शिक्षक और रेडक्रॉस सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी के लाइफ टाइम सदस्य नितेश कुमार, प्रधानाध्यापक राजेश राम, बीसीएम सुमन कुमार, शिक्षिका सोनी कुमारी, शिक्षक सुशील कुमार सिन्हा, मोहम्मद एजाज, पप्पू कुमार सहित विद्यालय के 186 बच्चे मौजूद थे.

Also Read : मंझौल में नई प्रशासनिक जोड़ी से बदलाव की उम्मीद, खनन-नशा और भू-माफिया पर कार्रवाई की चुनौती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन