श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर
बैठक में भाग लेते प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
Begusarai News : वीरपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले की सुरक्षा के लिए डीएसपी ने दिए कड़े निर्देश. मनचलों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
Begusarai News : पांच दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दौरान मनचलों, असामाजिक तत्वों और नशेड़ियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को सदर-2 डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने जन प्रेरणा समिति के पूजा पंडाल में सभी पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं से जुड़े कई आवश्यक निर्देश दिए.
आपके शहर में
झूले के लिए लाइसेंस लेना होगा अनिवार्य
डीएसपी कुमारी दुर्गा शक्ति ने कहा कि मेले में लगाए जाने वाले झूले के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. झूलों की प्रतिदिन जांच की जाएगी, ताकि मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने पूजा समितियों को पंडालों में अग्निशमन के लिए फायर बोतलें उपलब्ध रखने और स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति करने का भी निर्देश दिया.
ड्रॉप गेट और पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश
बैठक में मेला क्षेत्र में ड्रॉप गेट, पार्किंग, पेयजल, कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र समेत आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई. डीएसपी ने पूजा समितियों से मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा. बिजली के उपकरणों की सुरक्षा और उनके सुरक्षित संचालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
तीनों पूजा समितियों के लिए तैनात होगा पुलिस बल
डीएसपी ने बताया कि मेले के दौरान तीनों पूजा समितियों के लिए पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा पूजा समितियों को स्वयंसेवकों के लिए पहचान पत्र जारी कराने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों और स्वयंसेवकों की आसानी से पहचान की जा सके.
सुरक्षा व्यवस्था में पूजा समितियों की भी होगी जिम्मेदारी
बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर और सीओ भाई वीरेंद्र ने कहा कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी केवल पुलिस की नहीं होगी, बल्कि सभी पूजा समितियों को भी इसमें सहयोग करना होगा. मेले के दौरान शाम से करीब एक किलोमीटर के मेला क्षेत्र में नो-एंट्री रहेगी. इस क्षेत्र में पुलिस के साथ स्वयंसेवक भी तैनात रहेंगे.
डीएसपी ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
बैठक के बाद डीएसपी ने बीडीओ, सीओ, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पूजा समितियों के सदस्यों के साथ जन प्रेरणा समिति के मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने झूला संचालकों और पूजा समितियों को सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
Also Read : बेगूसराय में गंगा जी में स्नान के दौरान डूबा 10 वर्षीय बालक, तलाश में जुटे गोताखोर
भक्ति गीत और झांकियों की होगी प्रस्तुति
जन्माष्टमी मेले के दौरान जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा भक्ति गीत और झांकियों की प्रस्तुति की जाएगी. धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का मनोरंजन भी किया जाएगा.
Also Read : बेगूसराय में कार्बन क्रेडिट से किसानों की आय बढ़ाने की पहल, आईआईटी रूड़की के विशेषज्ञों ने किया अध्ययन
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
बैठक में मुखिया दीपक कुमार, त्रिपुरारी कुमार, मुखिया प्रतिनिधि राम प्रवेश सिंह, पूर्व जिला पार्षद विपिन कुमार पासवान, जन प्रेरणा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार, द ग्रेट यूथ सोसायटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार साह और जन सहयोग समिति के अध्यक्ष बिरजू शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : एनपीएस सोनमा में पौधरोपण कार्यक्रम, बच्चों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए