पटना में नौकरी गारंटी जैसा कोर्स शुरू! गंगा देवी कॉलेज ने खोला बैंकिंग-फाइनेंस में एडमिशन, 100% प्लेसमेंट का दावा

गंगा देवी कॉलेज
Patna News: पटना के गंगा देवी कॉलेज में बैंकिंग एवं फाइनेंस का नया चार वर्षीय कोर्स शुरू किया गया है, जिसमें नामांकन प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है. इस अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम के तहत छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ इंडस्ट्री आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी जाएगी.
Patna News: (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पटना में गंगा देवी कॉलेज में सत्र 2026-30 के लिए बैंकिंग एवं फाइनेंस से जुड़ा चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप-एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (AEDP) शुरू कर दिया गया है. इस कोर्स में नामांकन प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है, जिससे छात्रों में उत्साह देखा जा रहा है.
रोजगार और पढ़ाई को जोड़ने वाली बड़ी पहल
कॉलेज प्रशासन के अनुसार यह कार्यक्रम पीपीयू के अंतर्गत संचालित होगा इसे बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद और बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के सहयोग से शुरू की गई एक रोजगारोन्मुख पहल बताया गया है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक शिक्षा के साथ उद्योग आधारित प्रशिक्षण और अप्रेंटिसशिप को जोड़ना है
बीकॉम के साथ मिलेगा स्पेशलाइज्ड बैंकिंग ज्ञान
यह कोर्स वाणिज्य संकाय के अंतर्गत बीकॉम (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा में प्रमुख विषय) के रूप में सेल्फ फाइनेंस मोड में संचालित किया जाएगा. इसमें छात्रों को बैंकिंग, फाइनेंस और बीमा क्षेत्र से जुड़े व्यावहारिक कौशल सिखाए जाएंगे, जिससे उनकी इंडस्ट्री रेडी स्किल्स मजबूत होंगी.
100 प्रतिशत प्लेसमेंट का दावा, बढ़ी छात्रों की दिलचस्पी
कॉलेज की ओर से दावा किया गया है कि इस कोर्स में प्लेसमेंट की संभावना 100 प्रतिशत तक हो सकती है. इस घोषणा के बाद छात्रों में इस कोर्स को लेकर खासा आकर्षण देखा जा रहा है.
कौन कर सकता है आवेदन और कैसे करें अप्लाई
आईएससी, आईकॉम और 10+2 के समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण छात्र इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार समर्थ एडमिशन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जहां पूरी नामांकन प्रक्रिया उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










