बिहार में बस और ऑटो यात्रा हुई महंगी, सरकारी बसों का किराया 10-15% बढ़ा, प्राइवेट बस और ऑटो भी बढ़ाएंगे दाम

Updated:
विज्ञापन
bihar auto bus fare

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Bus Fare Hike: बिहार में यात्रा करना अब महंगा होने जा रहा है. परिवहन विभाग ने सरकारी बसों का किराया 10 से 15% तक बढ़ा दिया है, वहीं प्राइवेट बस और ऑटो किराए में भी बढ़ोतरी की तैयारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

Bihar Bus Fare Hike: बिहार में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब जेब ढीली करनी होगी. परिवहन विभाग ने 1 जून से करीब 1500 सरकारी बसों के किराए में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. नई दरों के अनुसार साधारण बसों का किराया 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.71 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है.

एसी और प्रीमियम बसों का किराया भी बढ़ा

नई दरों में एसी डीलक्स बसों का किराया 2 रुपये से बढ़ाकर 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर कर दिया गया है. वहीं सामान्य एसी बसों का किराया भी 2.30 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है. इसके अलावा वॉल्वो और मर्सिडीज जैसी प्रीमियम बसों का किराया 2.88 रुपये प्रति किलोमीटर निर्धारित किया गया है.

प्राइवेट बस ऑपरेटरों ने भी बढ़ाया किराया

सरकारी घोषणा के बाद बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने भी बड़ा फैसला लिया है. राज्य की करीब 40 हजार प्राइवेट बसों का किराया भी लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का ऐलान किया गया है. फेडरेशन के अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि किराया बढ़ोतरी पर अंतिम निर्णय के लिए रविवार को बस संचालकों की बैठक बुलाई गई है.

उन्होंने कहा कि इस बैठक में यह तय किया जाएगा कि प्राइवेट बसों का किराया सरकारी बसों से कम, ज्यादा या बराबर रखा जाएगा.

5 जून के बाद ऑटो किराया भी बढ़ने की तैयारी

बसों के बाद अब ऑटो का किराया भी बढ़ने जा रहा है. ऑटो संगठनों की बैठक में 25 प्रतिशत तक किराया बढ़ाने पर सहमति बनी है. पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने बताया कि पटना समेत पूरे राज्य में ऑटो किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. इस संबंध में सोमवार को औपचारिक प्रस्ताव भी सौंपा जाएगा.

यात्रियों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

लगातार हो रही किराया बढ़ोतरी से आम यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा. एक ओर जहां बसों के किराए में बदलाव लागू हो चुका है, वहीं आने वाले दिनों में ऑटो किराया भी बढ़ने से यात्रा और महंगी हो जाएगी.

Also Read: किऊल-झाझा के बीच बिछेगी तीसरी रेललाइन, पटना-कोलकाता रूट पर घटेगा दबाव, 962 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन