पटना सिटी में पानी फल के खेत में डूबने से युवक की मौत वहीं चौक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna News: पटना सिटी में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में मौत की खबर सामने आई है. अगमकुआं में पानी फल के खेत में एक युवक के डूबने की आशंका है, जबकि चौक थाना क्षेत्र में एक अधेड़ का शव सड़क किनारे मिला है.

विज्ञापन

Patna News: पटना सिटी के अगमकुआं और चौक थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अधेड़ का अज्ञात शव बरामद किया गया. अगमकुआं थाना क्षेत्र में पानी फल (सिंघाड़ा) के खेत में डूबने से युवक की मौत होने की आशंका जताई जा रही है. वहीं चौक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव मिला है. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) भेज दिया है.

पानी फल के खेत में मिला युवक का शव

अगमकुआं थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी स्थित नालानुमा पानी फल (सिंघाड़ा) के खेत से पुलिस ने जयपुर धनुकी गांव निवासी स्वर्गीय मुदारिक महतो के 30 वर्षीय पुत्र रमेश महतो का शव बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि रविवार को स्थानीय लोगों ने पानी फल के खेत में शव पड़े होने की सूचना दी थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पानी में डूबे शव को बाहर निकाला. इसके बाद पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया.

डूबने से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि युवक की मौत पानी फल के खेत में डूबने से हुई है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी. पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है.

सड़क किनारे मिला अधेड़ का अज्ञात शव

वहीं चौक थाना क्षेत्र के हाजीगंज स्थित लक्की बिस्कुट मोड़ के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लगभग 55 वर्षीय अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ पाया. पुलिस के अनुसार शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है. पंचनामा की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया गया है.

अज्ञात शव की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा. प्रारंभिक जांच में बीमारी के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है. फिलहाल पुलिस अज्ञात अधेड़ की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले से जुड़े सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है.


विज्ञापन
Amitabh Srivastav

लेखक के बारे में

By Amitabh Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन