पटना में बहन के प्रेम संबंध का विरोध करना भाई को पड़ा भारी, नाबालिग बहन और उसके प्रेमी ने किया चाकू से हमला

Updated:
विज्ञापन
प्रेम संबंध के विरोध में भाई पर हमला, नाबालिग बहन और उसका साथी पकड़े गए.

सांकेतिक तस्वीर

पटना के रामकृष्ण नगर में प्रेम संबंध का विरोध करने पर नाबालिग बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई पर चाकू से जानलेवा हमला किया. पुलिस ने दोनों को पकड़ा.

विज्ञापन

Patna Crime: रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के भूपतीपुर में प्रेम संबंध का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया. अपनी बहन के प्रेम संबंध पर आपत्ति जताने वाले युवक पर उसकी नाबालिग बहन ने अपने किशोर प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों नाबालिगों को नालंदा जिले के सिलाव से पकड़कर किशोर न्याय अधिनियम के तहत निरुद्ध कर दिया है.

पटना सदर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंजन कुमार ने बताया कि शनिवार को भूपतीपुर में 21 वर्षीय आदित्य राज कुमार पर चाकू से हमला किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

प्रेम संबंध का विरोध बना हमले की वजह

पुलिस जांच में पता चला कि आदित्य राज की 17 वर्षीय बहन का 16 वर्षीय किशोर के साथ प्रेम संबंध था. परिवार, विशेषकर उसका बड़ा भाई, इस रिश्ते का विरोध कर रहा था. पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर दोनों नाबालिगों ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और मौका मिलने पर उस पर चाकू से कई वार कर दिए. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.

नालंदा के सिलाव से पकड़े गए दोनों नाबालिग

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपित फरार हो गए थे. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और स्थानीय सूचना के आधार पर नालंदा जिले के सिलाव में छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया. एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि घायल आदित्य राज मूल रूप से सिवान जिले का रहने वाला है और वर्तमान में अपने परिवार के साथ रामकृष्ण नगर में रह रहा है. दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत निरुद्ध कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Ajit Kumar Phulwarisharif

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Phulwarisharif

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन