पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन झपटी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Author Anand singh|Edited by Nikhil Anurag
Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

Patna Crime: राजधानी पटना में चेन झपटमारी का सिलसिला जारी है. ताजा मामला कदमकुआं के भीखना पहाड़ी का है, जहां एक महिला से मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने की चेन लूट ली गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

विज्ञापन

Patna Crime: राजधानी पटना में चेन झपटमारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला कदमकुआं थाना क्षेत्र के भीखना पहाड़ी इलाके का है, जहां रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश ने सोने की चेन झपट ली. पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान में जुटी है.

पीछे से आए बदमाश ने झपटी सोने की चेन

पीड़िता सुगंधा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह रविवार सुबह करीब छह बजे भीखना पहाड़ी से सैदपुर जाने वाले रास्ते पर टहल रही थीं. इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर आए एक बदमाश ने उनके गले में पहनी करीब तीन भर की सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से भीखना पहाड़ी की ओर फरार हो गया. घटना के बाद महिला ने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह मौके से फरार होने में सफल रहा.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद कदमकुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार बदमाश की पूरी करतूत कैद हुई है. पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा सके.

प्राथमिकी दर्ज, जल्द गिरफ्तारी का दावा

कदमकुआं थानाध्यक्ष जनमेजय कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.


विज्ञापन
Anand Singh

लेखक के बारे में

By Anand Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन