पटना में ग्राहक के दस्तावेजों से फर्जी लोन का खेल, सेल्स एग्जीक्यूटिव पर FIR दर्ज

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
पटना में ग्राहक के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी लोन कराने का बड़ा मामला सामने आया है. एक सेल्स एग्जीक्यूटिव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानिए कैसे हुआ ये फर्जीवाड़ा.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में ग्राहक के दस्तावेजों का कथित तौर पर दुरुपयोग कर फर्जी लोन कराने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बजाज फाइनेंस के डिप्टी एरिया मैनेजर शशांक कुमार सिंह ने राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपी एक शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत बताया गया है.
एसी लोन के बाद अन्य लोन भी किए गए स्वीकृत
आवेदन के अनुसार, 20 मार्च 2026 को अनीसाबाद निवासी विक्की कुमार ने एक शोरूम से बजाज फाइनेंस के माध्यम से 42 हजार रुपये का एलजी एयर कंडीशनर (एसी) लोन पर खरीदा था. इसी दौरान उनकी मुलाकात पड़ोसी राहुल कुमार से हुई. आरोप है कि राहुल ने विक्की के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर उसी शोरूम समेत अन्य दुकानों से भी कई लोन स्वीकृत करा लिए. आरोप यह भी है कि सामान देने के बजाय राशि का अवैध रूप से इस्तेमाल किया गया.
ईएमआई बाउंस होने पर खुला फर्जीवाड़े का राज
मामले का खुलासा तब हुआ, जब लोन की ईएमआई लगातार बाउंस होने लगी. इसके बाद फाइनेंस कंपनी की जांच टीम ग्राहक के पते पर पहुंची. 17 जुलाई को की गई जांच में कथित धोखाधड़ी की पुष्टि होने के बाद कंपनी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच शुरू
गर्दनीबाग थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










