पटना: डीआईयू और कदमकुआं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 6 साल से फरार इनामी बदमाश अमित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. 6 साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी लूटकांड के आरोपित अमित कुमार को डीआईयू और कदमकुआं थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना जिला में डीआईयू और कदमकुआं थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25 हजार रुपये के इनामी लूटकांड के आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. छह वर्षों से फरार चल रहे आरोपित पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था. वह मूल रूप से फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के बबनपुरा का रहने वाला है, जबकि वर्तमान में रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के विभूतिपुर स्थित एक अपार्टमेंट में रह रहा था.

विज्ञापन

Patna News : गुप्त सूचना पर अपार्टमेंट से दबोचा

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अमित कुमार विभूतिपुर स्थित एक अपार्टमेंट में छिपा हुआ है. इसके बाद डीआईयू और कदमकुआं थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

3.50 लाख रुपये की लूटकांड में था वांछित

पुलिस के अनुसार, छह वर्ष पहले अशोक कुमार ने कदमकुआं थाना में लूट का मामला दर्ज कराया था. शिकायत में बताया गया था कि वह खजांची रोड स्थित एक कंपनी में कार्यरत थे और घटना के दिन कंपनी के 3.50 लाख रुपये नकद तथा चेकबुक लेकर ओम बिरला कॉम्प्लेक्स के पास से गुजर रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने उनसे रुपये लूट लिए थे.

वारदात में इस्तेमाल बाइक उपलब्ध कराने का आरोप

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लूटकांड में इस्तेमाल की गई बाइक अमित कुमार ने ही अपराधियों को उपलब्ध कराई थी. इसके बाद उसे मामले में आरोपित बनाया गया और गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

फरारी के दौरान गतिविधियों की होगी जांच

कदमकुआं थानाध्यक्ष जन्मजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित पहले भी जेल जा चुका है. अब पुलिस यह पता लगा रही है कि फरारी के दौरान वह किसी अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल था या नहीं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन