पालीगंज में पुलिस को देख भागने लगा शख्स, घर की तलाशी लेने पर मिले दो राइफल और देसी कट्टा

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
पटना के पालीगंज अनुमंडल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापेमारी की. इस दौरान दो राइफल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है.
पालीगंज (पटना) से सिकन्दर कुमार की रिपोर्ट
पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत सिगोड़ी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार की अहले सुबह नेरिया गांव में बड़ी कार्रवाई की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक घर से दो राइफल और एक देसी कट्टा बरामद किया गया. इस मामले में पुलिस ने धर्मेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.
गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम
पुलिस के अनुसार, सिगोड़ी थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नेरिया गांव निवासी धर्मेन्द्र पासवान अपने घर में हथियार छिपाकर रखा है. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया और सोमवार तड़के उसके घर पर छापेमारी की गई.
भागने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम को देखकर धर्मेन्द्र पासवान मौके से भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. इसके बाद घर की तलाशी ली गई, जहां से दो राइफल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने सभी हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
हथियारों की वैधता और नेटवर्क की जांच शुरू
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि बरामद राइफलें लाइसेंसी हैं या अवैध. साथ ही इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था और इनका किसी आपराधिक नेटवर्क से संबंध है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










