बिहार में 4988 करोड़ की लागत से गंगा नदी पर सिक्स लेन पुल बनकर तैयार, इन जिलों को मिलेगा फायदा

कच्ची-दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल
Kacchi Dargah-Bidupur Six Lane Bridge: बिहार को जल्द ही नई सौगात मिलने वाली है. गंगा नदी पर कच्ची-दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल बनकर तैयार हो गया है. इसके बनने के उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. लोगों को जाम की झंझट से भी छुटकारा मिल सकेगा.
Kacchi Dargah-Bidupur Six Lane Bridge: पटना से उत्तर बिहार की यात्रा, जो आज तक घंटों के जाम और लंबी दूरी की वजह से थका देती थी, अब कुछ ही समय में पूरी हो सकेगी. गंगा नदी पर बना कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल पूरी तरह तैयार हो चुका है. अब सिर्फ इसके उद्घाटन की औपचारिकता बाकी है. जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पुल का उद्घाटन करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, इसके लिए राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय से समय देने का आग्रह किया है.
कितनी है पुल की लंबाई?
करीब 19.76 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में 9.76 किलोमीटर का मुख्य पुल और लगभग 10 किलोमीटर का एप्रोच रोड शामिल है. 32 मीटर चौड़ा यह सिक्स लेन पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के कल्याणपुर चकसिकंदर से सीधे जोड़ेगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी. आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक तेज और आसान हो जाएगी.
ADB से लिया गया लोन
इस पुल का निर्माण साल 2017 में शुरू हुआ था. कई बार समय सीमा बढ़ने के बाद आखिरकार यह परियोजना पूरी हो गई है. करीब 4988.40 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) से लगभग 3,000 करोड़ रुपये का लोन लिया गया, जबकि बाकी की राशि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से खर्च की.
इन जिलों को होगा फायदा
इस पुल के शुरू होने से पटना से मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण जैसे जिलों की यात्रा आसान हो जाएगी. इतना ही नहीं, झारखंड और दक्षिण बिहार से आने वाले भारी गाड़ियां भी पटना शहर की भीड़ में फंसे बिना सीधे उत्तर बिहार की ओर जा सकेंगे. इससे माल परिवहन तेज होगा, व्यापार को रफ्तार मिलेगी और क्षेत्र में औद्योगिक विकास के नए अवसर भी खुलेंगे.
अर्थव्यवस्था और व्यापार को बढ़ावा
इस तरह से यह पुल सिर्फ गंगा के दो किनारों को नहीं, बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था, व्यापार और लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को भी नई गति देने वाला साबित हो सकता है. साथ ही उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच की यात्रा पहले से काफी हद तक अब आसान हो सकेगी.
Also Read: बिहार को मिलेगा एक और मरीन ड्राइव, इस जिले के लिए सीएम सम्राट ने किए 3 घोषणाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










