बिहार को मिलेगा एक और मरीन ड्राइव, इस जिले के लिए सीएम सम्राट ने किए 3 घोषणाएं

Updated:
विज्ञापन

मरीन ड्राइव (सांकेतिक तस्वीर)

CM Samrat Gift: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय जिले को 3 गिफ्ट दिए. पटना की तरह बेगूसराय में मरीन ड्राइव, नया यूनिवर्सिटी और भगवान श्री वेंकटेश्वर मंदिर की स्थापना का ऐलान किया गया. इस प्रोजेक्ट से जिले को नई पहचान मिल सकेगी.

विज्ञापन

CM Samrat Gift: बिहार में लगातार नये इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है. हर एक जिले को सशक्त बनाया जा रहा है. ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बेगूसराय के लिए 3 खास ऐलान किए. इन तीन प्रोजेक्ट के जरिए बेगूसराय जिले में शिक्षा, आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को बढ़ावा मिल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम सम्राट ने किए ये 3 घोषणाएं

  1. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' जी की जन्मभूमि बेगूसराय में उनके नाम पर एक विश्वविद्यालय की स्थापना की जाएगी. यह विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा, शोध, साहित्य और भारतीय चिंतन का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा. साथ ही आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रकवि दिनकर के विचारों और साहित्यिक विरासत से जोड़ने का कार्य करेगा.
  2. बेगूसराय में 10 एकड़ भूमि पर भगवान श्री वेंकटेश्वर (तिरुपति) मंदिर की स्थापना की जाएगी. यह मंदिर धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बनने के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा.
  3. सिमरिया से भागलपुर तक गंगा नदी के किनारे मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा. इस महत्वाकांक्षी परियोजना से पर्यटन, आवागमन और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी तथा गंगा तट के विकास को भी गति प्राप्त होगी.

लोगों को मिलेगा नया पिकनिक स्पॉट

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा, इन योजनाओं और परियोजनाओं के जरिए बिहार विकसित राज्यों की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ेगा और युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलेगी. इन प्रोजेक्ट से खासकर बेगूसराय जिले को नई पहचान मिल सकेगी. मरीन ड्राइव के बनने से जिले में लोगों को एक नया पिकनिक स्पॉट मिल सकेगा. इसके साथ ही गंगा की लहरों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे.

सीएम से की गई ये मांग

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बेगूसराय आगमन के दौरान प्रमंडल बनाओ अभियान समिति के प्रतिनिधिमंडल ने गांधी स्टेडियम में उनसे मुलाकात कर बेगूसराय को जल्द प्रमंडल घोषित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को उनके पूर्व में दिए गए आश्वासन की भी याद दिलाई.

Also Read: नेता प्रतिपक्ष के बिना आज से शुरू होगा मॉनसून सत्र, बिहार विधानसभा में पेश होंगे 13 जरूरी विधेयक, इन मुद्दों पर घिर सकती है सरकार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन