बेगूसराय : दूसरे के TET प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे थे 2 शिक्षक, बखरी में निगरानी विभाग ने दर्ज कराई FIR

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बेगूसराय में दो शिक्षकों पर दूसरे के टीईटी प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर लंबे समय से नौकरी करने का आरोप लगा है. निगरानी विभाग ने जांच के बाद दोनों शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस धोखाधड़ी में अन्य अज्ञात लोग भी शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

Fake TET Certificate Begusarai : बेगूसराय जिले के बखरी थाना में निगरानी विभाग ने दो फर्जी शिक्षकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिक्षक दूसरे के टीईटी प्रमाण पत्र पर लंबे समय से नौकरी कर रहे थे. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जांच में शिक्षक का प्रमाण पत्र फर्जी पाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दो नवसृजित विद्यालयों के शिक्षक नामजद

यह प्राथमिकी प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय कारीलाल सिंह में कार्यरत शिक्षक अपरजीत कुमार के अलावे नवसृजित प्राथमिक विद्यालय साधुदेव सदा टोल में कार्यरत शिक्षक राजीव रंजन पांडेय के विरुद्ध दर्ज कराई गई है.

शिक्षक के अलावे अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

2015 में हुआ था पंचायत नियोजन

निगरानी विभाग के जांच प्रतिवेदन के अनुसार सहरसा जिला के महिषी थाना क्षेत्र के सरौनी गांव निवासी दिनेश यादव के पुत्र अपरजीत कुमार का नियोजन वर्ष 2015 में पंचायत शिक्षक के रूप में कारीलाल सिंह विद्यालय में हुआ था.

जबकि समस्तीपुर जिला निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय के पुत्र राजीव रंजन पांडेय का नियोजन मोहनपुर पंचायत के ही साधुदेव सदा टोला विद्यालय में हुआ था.

अंक पत्र सत्यापन में विसंगति आई सामने

जांच के दौरान शिक्षक के आवेदन के साथ संलग्न वर्ष 2011 के बीईटीईटी अंक पत्र को सत्यापन के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना भेजा गया.

जिस पर रोल नंबर 1903112228, सीरियल नंबर 011321, प्राप्तांक 84 तथा उत्तीर्ण दर्ज था. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा भेजे गए सत्यापन प्रतिवेदन में उक्त अंक पत्र में गंभीर विसंगति सामने आने की बात कही गई है.

दुसरे के रोल नंबर का किया इस्तेमाल

रिपोर्ट के अनुसार संबंधित रोल नंबर पर अपरजीत कुमार के बदले बुलबुल कुमारी पिता विश्वनाथ धारी का रिकॉर्ड दर्ज पाया गया है.

Also Read : बेगूसराय : गंगा में डूबे 10 वर्षीय सुमित का दूसरे दिन भी नहीं मिला शव, NDRF की दो टीमें तलाश में जुटीं

बुलबुल कुमारी का वर्ष 2011 का परिणाम 55 अंक के साथ अनुत्तीर्ण बताया गया है. निगरानी के प्रतिवेदन में सत्यापन के बाद अपरजीत कुमार द्वारा प्रस्तुत टीईटी अंक पत्र को फर्जी बताया गया है.

जांच में आरोप लगाया गया है कि फर्जी अंक पत्र को वास्तविक दस्तावेज के रूप में पेश करते हुए शिक्षक ने अन्य अज्ञात लोगों के साथ मिलीभगत कर धोखाधड़ी एवं आपराधिक षड्यंत्र के तहत शिक्षक बनने का लाभ प्राप्त किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन