बेगूसराय : शाम्हो में गंगा का जलस्तर बढ़ा, खेत डूबे; नाव के सहारे घरों से निकल रहे ग्रामीण
जान जोखिम में डालकर पशुओं के लिए चारा लाते किसान
बेगूसराय के शाम्हो प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से गंभीर बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. बढ़ते पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिससे मवेशियों के चारे का संकट गहरा गया है. प्रशासन द्वारा निशुल्क नावों की व्यवस्था की जा रही है.
Begusarai Ganga Flood : बेगूसराय जिले के शाम्हो प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में हुई बेतहाशा वृद्धि से बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है. बढ़ते पानी के कारण प्रखंड के पूरे इलाके में हाहाकार मचा हुआ है. इस भीषण बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. दूर-दूर तक फैली फसलें और पशुओं के लिए चारा पूरी तरह से डूब चुका है.
आपके शहर में
मवेशियों के चारे का संकट गहराया
जिससे मवेशियों के चारे का संकट गहरा गया है. चारों ओर पानी भर जाने के कारण ग्रामीण अब पूरी तरह से नाव के सहारे घर से बाहर निकल रहे हैं.

प्रशासन निशुल्क नाव कराएगा उपलब्ध
अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया है कि जहां-जहां नाव की जरूरत होगी वहां नाव उपलब्ध कराई जाएगी जो कि पूरी तरह निशुल्क रहेगी. कुछ नावें आज से शुरू हो गई हैं और कल से इनकी संख्या और बढ़ा दी जाएगी.

जनप्रतिनिधि लगातार मदद में जुटे
इस दौरान शाम्हो प्रखंड के बाढ़वासियों को कठिनाई नहीं हो इसके लिए प्रखंड प्रमुख दिनभर मंथन करते रहे. जिला परिषद अमित कुमार, प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, पंचायत समिति रविश कुमार उप प्रमुख प्रतिनिधि राजेश सिंह लगातार प्रशासन की मदद करने में लगे हुए हैं ताकि किसी को भी कोई कठिनाई न झेलनी पड़े ताकि प्रशासन को जल्द व्यवस्था कर सके.
बिजली विभाग भी हुआ सक्रिय
प्रखंड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग भी पूरी तरह सक्रिय है और लगातार प्रयास कर रहा है. जिसमें अंचलाधिकारी रजनीश कुमार सहयोग कर रहे हैं ताकि लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलती रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए