बेगूसराय : गंगा की तेज धारा में बिजली का पोल गिरा और नाव पलटी; आधा दर्जन लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए

Updated:
विज्ञापन

नाव हदसा | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय में गंगा नदी की तेज धारा ने कहर बरपाया। बलिया प्रखंड में बिजली का पोल गिर गया, तो वहीं असर्फा दियारा के पास नाव पलट गई। गनीमत रही कि लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और सभी सुरक्षित बचा लिए गए।

विज्ञापन

Begusarai Ganga River Flood : बेगूसराय के बलिया प्रखंड में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ की तेज धारा के कारण चेचियाही ढाब में अचानक एक बिजली के पोल तार सहित बाढ़ के पानी में गिड़ जाने से कुछ देर के लिये अफरा-तफरी मंच गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता अमरकांत कुमार की सूझ-बूझ से तुरंत बाढ़ के पानी में स्नान कर रहे लोगों को बाहर निकालते हुये. विद्युत विभाग को इस घटना की जानकारी दी.

विद्युत कर्मियों ने पोल को किया दुरूस्त

आनन-फानन में विद्युत विभाग द्वारा लाइन काटकर पोल को दुरूस्त करने के लिये मानव बल को भेजा गया. दिनभर के अथक प्रयास के बाद विद्युत कर्मियों के द्वारा पोल को देर शाम दुरूस्त कर लिया गया. जिसके बाद पुनः दियारा क्षेत्र में विद्युत सेवा बहाल कर दी गयी. जिससे दियारा क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग की सराहना की है.

बाढ़ के पानी के बीच विद्युत दुरूस्त करते कर्मी | Prabhat Khabar Network
बाढ़ के पानी के बीच विद्युत दुरूस्त करते कर्मी | Prabhat Khabar Network

गंगा नदी में अचानक पलटी नाव

दूसरी तरफ शुक्रवार को ही गंगा की तेज धारा में अचानक नाव पलटने की घटना भी सामने आई है. थाना क्षेत्र के असर्फा दियारा के समीप गंगा नदी में यह बड़ा हादसा हुआ है. नाव पर कई लोग सवार थे और देखते ही देखते नाव तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी.

सभी लोग सुरक्षित, बाइक-साइकिल बही

गनीमत रही कि नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाल लिये गये. लेकिन नाव पर सवार मोटरसाइकिल और साइकिल गंगा की तेज धार में बह गये.

आधा दर्जन लोग थे सवार

बताया गया कि यह नाव परमानंदपुर पंचायत के हुसैना दियारा से अशर्फा होते हुये बलिया की ओर आ रही थी. इसी बीच अशर्फा गांव के समीप अचानक नाव पलट गयी. नाव में आधे दर्जन लोक सवार थे. सभी को बचा लिये गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन