बेगूसराय : मटिहानी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी; फसलों को भारी नुकसान
मटिहानी प्रखंड के कई पंचायत में घुसा बाढ़ का पानी| Prabhat Khabar Network
बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड में गंगा नदी के जलस्तर में खतरनाक वृद्धि देखी जा रही है. निचले इलाकों के सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. किसानों की खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है.
Begusarai Ganga Flood : गंगा नदी के जलस्तर में निरंतर वृद्धि के कारण मटिहानी प्रखंड के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है. इससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है.
आपके शहर में
प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित
प्रखंड क्षेत्र के गोरगामा, मथार, कासिमपुर, खडगपुर, नयागांव, बलहपुर, चाक छितरौर, मटिहानी, सिहमा, लवहरचक, महाजी, भवानंदपुर, रामनगर सीतारामपुर, रचियाही, जगतपुरा, आदि गांव बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन गांवों के निचले इलाकों में पानी प्रवेश कर गया और घरों में पानी घुस गया है.

9 पंचायतों पर मंडराया बाढ़ का खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर गंगा नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो जल्द ही प्रखंड की 9 पंचायत जो प्रतिवर्ष बाढ़ से प्रभावित होते हैं उस क्षेत्र के आबादी वाले इलाकों में भी पानी प्रवेश कर जाएगा. इससे बाढ़ का प्रकोप और बढ़ सकता है.
View on Instagram
किसानों की फसलों को भारी नुकसान
गंगा बाढ़ की पानी से किसानों को भी काफी नुकसान हुआ है. खेतों में पानी भर जाने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.

प्रशासन की जलस्तर पर बनी है नजर
प्रभारी अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं. अभी निचली इलाकों में पानी घरों में प्रवेश किया है. आवश्यकता अनुसार नाव का परिचालन एवं अन्य बाढ़ राहत कार्य प्रारंभ किए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए