पटना के राजीव नगर में चलती कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक संदिग्ध हिरासत में

AI द्वारा बनाया गया सांकेतिक तस्वीर
Crime News: पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. कार सवार बाल-बाल बच गए. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है.
पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Crime News : पटना के राजीवनगर थाना क्षेत्र स्थित रोड नंबर-8 के पास रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. हालांकि, इस हमले में कार सवार बाल-बाल बच गए. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए.
घटनास्थल से मिला खोखा, पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही राजीवनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया. पुलिस ने कार चालक के बयान के आधार पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.
कार का पीछा कर अपराधियों ने चलाई गोलियां
पुलिस के अनुसार, एजी कॉलोनी निवासी सुंदरम कुमार अपने एक साथी के साथ कार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तीन से चार बाइक पर सवार अपराधियों ने उनका पीछा किया और अचानक कार पर फायरिंग शुरू कर दी. इससे पहले कि कार चालक कुछ समझ पाते, आरोपी मौके से फरार हो गए.
एक संदिग्ध हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच जारी
एसडीपीओ लॉ एंड ऑर्डर-2 कोमल मीणा ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही रोड रेज, आपसी विवाद और लूटपाट समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है.
जल्द होगा घटना का खुलासा
कार चालक ने पुलिस को बताया कि उन्हें फायरिंग करने वालों की पहचान या घटना के कारण की जानकारी नहीं है. पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










