ePaper

तेजस्वी के धरने में दिल्लीवालों से जंतर-मंतर पहुंचने की केजरीवाल ने की अपील, तेजस्वी ने दिया धन्यवाद

Updated at : 04 Aug 2018 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी के धरने में दिल्लीवालों से जंतर-मंतर पहुंचने की केजरीवाल ने की अपील, तेजस्वी ने दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली / पटना : मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड के विरोध में राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : मुजफ्फरपुर बलात्कार कांड के विरोध में राजद नेता तेजस्वी यादव के आह्वान पर शनिवार को दिल्ली में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘दिल्ली के लोगों से अपील है कि हमारी बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए आज जंतर-मंतर पर शाम पांच बजे जरूर आयें.’

केजरीवाल स्वयं इस धरने में शामिल होने की सहमति पहले ही दे चुके हैं. ‘‘भारत माता की बेटियों की सुरक्षा’ की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर राजद द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में तेजस्वी और केजरीवाल के साथ ही अन्य विपक्षी दलों के नेता भी शरीक होंगे. इस दौरान प्रदर्शन के बाद मुजफ्फरपुर सामूहिक बलात्कार कांड की पीड़ित बच्चियों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ‘कैंडिल मार्च’ भी आयोजित किया गया है. केजरीवाल से पहले तेजस्वी ने भी आज सुबह दिल्लीवालों से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत माता की बेटियों की सुरक्षा और प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने के लिए दिल्लीवाले आज शाम जंतर-मंतर पर एकत्र हों.’

तेजस्वी यादव ने दिया धन्यवाद

राजद नेता तेजस्वी यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा ट्वीट कर दिल्लीवासियों से अपील किये जाने के बाद धन्यवाद दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन