मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्म कांड के विरोध में ‘AAP'' का पटना में प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2018 5:53 PM
नयी दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह बलात्कार कांड के विरोध मेंरविवारको आप कार्यकर्ता पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में पटना में प्रदर्शन करेंगे.संजय सिंह ने आज बताया कि मुजफ्फरपुर की दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में पटना स्थित राजभवन का कल सुबह 11 बजे घेराव किया जायेगा. […]
नयी दिल्ली : बिहार के मुजफ्फरपुर में बालिका गृह बलात्कार कांड के विरोध मेंरविवारको आप कार्यकर्ता पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की अगुवाई में पटना में प्रदर्शन करेंगे.संजय सिंह ने आज बताया कि मुजफ्फरपुर की दिल दहला देने वाली घटना के विरोध में पटना स्थित राजभवन का कल सुबह 11 बजे घेराव किया जायेगा. उन्होंने आप कार्यकर्ताओं से इसमें शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी कार्यालय पर सभी नेताओं के साथ एकत्र होकर राजभवन के लिये शांति मार्च निकाला जायेगा.
संजय सिंह ने कहा कि इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के खिलाफ और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. उन्होंने कहा कि इस घटना में प्रभावशाली लोगों का नाम सामने आ रहा है. इसलिए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये आंदोलन ही एकमात्र उपाय है. अगर इस अन्याय के खिलाफ अभी आवाज नहीं उठायी गयी तो निर्दोष और मासूमों को न्याय नहीं मिल पायेगा.
ये भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर बालिका गृह दुष्कर्मकांड : पप्पू यादवकीमांग, मंत्री मंजू वर्मा दें इस्तीफा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










