पटना : जेल से नेता को दी धमकी, सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 27 Jul 2018 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जेल से नेता को दी धमकी, सुल्तानगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज

पटना : बेऊर जेल के अंदर से रंगदार द्वारा जदयू नेता ललित नारायण सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदार लड्डू पटेल ने 24 जुलाई को फोन कर ललित नारायण सिंह को पांच दिनों के अंदर हत्या करने की धमकी दी. ललित नारायण सिंह ने उससे हुई […]

विज्ञापन
पटना : बेऊर जेल के अंदर से रंगदार द्वारा जदयू नेता ललित नारायण सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है. रंगदार लड्डू पटेल ने 24 जुलाई को फोन कर ललित नारायण सिंह को पांच दिनों के अंदर हत्या करने की धमकी दी. ललित नारायण सिंह ने उससे हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है.
इस संबंध में बयान के आधार पर लड्डू पटेल के खिलाफ 25 जुलाई काे प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. लड्डू पटेल फिलहाल रंगदारी के एक केस में बेऊर जेल में बंद है. उसके खिलाफ सुल्तानगंज थाने में कई अन्य मामले भी दर्ज हैं. लड्डू पटेल महेंद्रू का रहने वाला है.
फूल बेचने वाली महिला की मदद करने से खफा है लड्डू पटेल : रानीघाट निवासी व युवा जदयू के प्रदेश महासचिव ललित नारायण सिंह ने पुलिस को जो सूचना दी है, उनके अनुसार कुछ दिन पहले एक फूल बेचने वाली महिला मीना देवी की मदद की थी, जिसको लेकर लड्डू उससे खफा हो गया था
महिला ने लड्डू पटेल व उसके भाइयों के खिलाफ रंगदारी की शिकायत की थी. इसके बाद चार जुलाई को गिरफ्तार कर लड्डू को पुलिस ने जेल भेज दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन