बिक्रम में भाजपा पटना ग्रामीण की कार्यशाला का आयोजन, मंत्री राम कृपाल यादव ने की शिरकत

बिक्रम में भाजपा पटना ग्रामीण की कार्यशाला में मंत्री रामकृपाल यादव
Patna News: बिक्रम में भाजपा पटना ग्रामीण की कार्यशाला में 5 जून से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान की घोषणा हुई. मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा कर संगठनात्मक रणनीति तैयार की गई.
Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट) भारतीय जनता पार्टी, पटना ग्रामीण द्वारा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संगठनात्मक अभियानों की रूपरेखा तय की गई.
मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा
कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं. उन्होंने कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने, अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण, देशभर में सड़क एवं हवाई अड्डों के विस्तार तथा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने जैसे फैसलों को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है.
5 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने बताया कि मोदी सरकार के 12 वर्ष 7 जून 2026 को पूरे होंगे. इस उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत मीडिया संवाद, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती कार्यशाला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही 21 जून को सभी मंडलों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा.
जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने और उसे सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया. पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बनकर जनसेवा का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यशाला में विधान पार्षद अनामिका सिंह पटेल, पूर्व विधायक राम जन्म शर्मा, आशा सिन्हा सहित रविंद्र रंजन, शीला प्रजापति, डॉ. यदुवेश, राज कुमार शर्मा, शशांकधर शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










