नारायणपुर में दो पक्षों के बीच झड़प, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
Siwan News

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस

Siwan News : सीवान में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक की मौत, कई घायल

विज्ञापन

Siwan News (शिवनाथ पांडेय) : स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाबा मोड़ के समीप भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया. जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दोनों पक्षों से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में एक पक्ष से मैनेजर सिंह तथा दूसरे पक्ष से बंका सिंह एवं हीरा सिंह कुशवाहा शामिल है, घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष जीतमोहन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें सीवान रेफर कर दिया. वहीं मृत शंकर सिंह के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

कहासुनी से शुरू विवाद पहुंचा हिंसा तक, एक की जान गई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व से चले जा रहे भूमि विवाद को लेकर न्यायालय में मामला चल रहा है. इस बीच गुरुवार की शाम में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बात कहा सुनी से शुरू होकर खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया. जिसमें एक-दूसरे पर लाठी, डंडे एवं कुदाल जमकर चले. जिसमें एक पक्ष से शंकर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दोनों पक्ष बरोहा गांव निवासी बताए जा रहे हैं. जिनका जमीन नारायणपुर बाबा मोड़ के समीप है.

Also Read : सीवान में जर्जर पुल बना मुसीबत, मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में हो रही दिक्कत

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन