विपक्ष ने अनोखे अंदाज में किया अमित शाह का विरोध, कांग्रेस ने दिखाया काला झंडा, तो RJD ने तला पकौड़ा

पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचे. अमित शाह पटना एयरपोर्ट से सीधे राजकीय अतिथिशाला गये. जहां, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुबह का नाश्ता किया. अमित शाह के आगमन को लेकर जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी थी. वहीं, विपक्षी पार्टियों ने उनका अपने-अपने […]
पटना : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार दौरे पर आज पटना पहुंचे. अमित शाह पटना एयरपोर्ट से सीधे राजकीय अतिथिशाला गये. जहां, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सुबह का नाश्ता किया. अमित शाह के आगमन को लेकर जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी थी. वहीं, विपक्षी पार्टियों ने उनका अपने-अपने अंदाज में विरोध भी किया.
नाश्ते के बाद अमित शाह ज्ञान भवन रवाना हुए जहां पर उन्हें बीजेपी के सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक करनी थी. मगर, रास्ते में हड़ताली मोड़ के पास कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अमित शाह को काले झंडे दिखाये. मौके पर मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता यह देख कर नाराज हो गये और फिर हड़ताली मोड़ पर ही कांग्रेस और भागवा पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जैसे-तैसे माहौल को शांत कराया. दूसरी ओर आरजेडी ने भी पार्टी कार्यालय में अमित शाह का विरोध करने के लिए पकौड़े तले. आरजेडी की छात्र इकाई ने पार्टी कार्यालय के ही अंदर कड़ाही में पकौड़े तले और अमित शाह का विरोध किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




