पटना : कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत आज पहुंचेंगे पटना

Updated at : 11 Jul 2018 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत आज पहुंचेंगे पटना

पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत बुधवार रात नौ बजे बिहार के दो दिनों के दौरे पर पटना हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व […]

विज्ञापन
पटना : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत बुधवार रात नौ बजे बिहार के दो दिनों के दौरे पर पटना हवाई अड्डा पर पहुंचेंगे.
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि अशोक गहलोत गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय सदाकत आश्रम पहुंचेंगे. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद वे वरिष्ठ कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगे. एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में राजीव गांधी स्टडी सेंटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे.
अपराह्न चार बजे वे श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित सत्येंद्र नारायण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होंगे और संध्या छह बजे पटना हवाई अड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी भी अशोक गहलोत के साथ सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन