जदयू को लेकर राजद और कांग्रेस आमने-सामने, साध रहे एक-दूसरे पर निशाना

पटना : जदयू को लेकर अब महागठबंधन में फूट दिखने लगी है. जदयू के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद अब खुल कर आमने-सामने आ गयी है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा उतावलापन दिखाने की जरूरत नहीं है और न ही तेजस्वी यह बयान दें कि किसी […]
पटना : जदयू को लेकर अब महागठबंधन में फूट दिखने लगी है. जदयू के मुद्दे पर कांग्रेस और राजद अब खुल कर आमने-सामने आ गयी है. कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने तेजस्वी यादव को नसीहत देते हुए कहा कि ज्यादा उतावलापन दिखाने की जरूरत नहीं है और न ही तेजस्वी यह बयान दें कि किसी के लिए गठबंधन में जगह नहीं है.
इसके साथ ही, कांग्रेस विधायक शकील अहमद ने भी राजद को हिदायत देते हुए कहा है कि राजद जिद की राजनीति ना करे, क्योंकि राजनीति व्यवहारिकता और संयम से चलती है. हमारे सामने 2019 का लोकसभा चुनाव है और हम सभी को सेक्यूलर शक्तियों को एकजुट करने का प्रयास करना है.
वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान पर राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि कुछ लोगों से साजिश के तहत बयान बाजी करायी जा रही है. महागठबंधन में कौन शामिल होगा, यह फैसला राहुल और सोनिया करेंगे. महागठबंधन में नीतीश कुमार के लिए कोई जगह नहीं और कांग्रेस के लोग अनर्गल बयानबाजी से बचें.
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार को मीडिया के सामने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बयान देते हुए कहा था कि नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन में कोई जगह नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर कितना भी दबाव हो, मैं चाचा को महागठबंधन में नहीं आने दूंगा. वहीं, अपने चार दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचे कांग्रेस सचिव राजेश लिलोठिया ने कहा कि एनडीए अपने आपसी कलह में समाप्त हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




