नीतीश कुमार ने किया लालू प्रसाद को फोन, स्वास्थ्य की ली जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2018 7:41 AM
पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फोन पर बात कर और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. लालू प्रसाद मुंबई स्थित एक अस्पताल में दो दिन पहले सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे. मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को इलाज […]
पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को फोन पर बात कर और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. लालू प्रसाद मुंबई स्थित एक अस्पताल में दो दिन पहले सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे. मालूम हो कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए वर्तमान में अस्थायी जमानत मिली हुई है.
मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार ने अपने पुराने सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने लालू प्रसाद को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा. वह मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिस्टुला के ऑपरेशन के लिए पिछले रविवार को भर्ती हुए. पिछले साल महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा नीत राजग में शामिल हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश के अब भाजपा से असहज महसूस करने की अटकलों के बीच यह परिवर्तन देखा जा रहा है. करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू को इलाज के लिए वर्तमान में अस्थायी जमानत मिली हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










