ePaper

राजद के महासचिव राजू यादव समेत छह लोगों को शराब पार्टी करते पुलिस ने होटल से दबोचा

Updated at : 21 Jun 2018 10:55 AM (IST)
विज्ञापन
राजद के महासचिव राजू यादव समेत छह लोगों को शराब पार्टी करते पुलिस ने होटल से दबोचा

पटना : बिहार में शराबबंदी को धता बताते हुए सामूहिक शराब पार्टी आयोजित कर शराब पीते हुए राजद के महासचिव राजू यादव समेत छह लोगों को पटना पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की है. इस संबंध में पुलिस ने बताया […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में शराबबंदी को धता बताते हुए सामूहिक शराब पार्टी आयोजित कर शराब पीते हुए राजद के महासचिव राजू यादव समेत छह लोगों को पटना पुलिस ने बुधवार की देर रात गिरफ्तार किया है. साथ ही मौके से पुलिस ने शराब की बोतलें भी बरामद की है. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को बिहार एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है कि बुधवार की देर रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र की गोरिया टोली के पास एक होटल में राजद के महासचिव राजू यादव अपने पांच साथियों के साथ सामूहिक शराब पार्टी मना रहे थे. इसी दौरान किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी. सूचना मिलने पर पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोरिया टोली स्थित होटल में धावा बोल दिया. यहां पहुंचने पर पुलिस ने राजद के महासचिव राजू यादव और उनके पांच साथियों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की. शराब पीने की पुष्टि होने पर सभी छह लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने होटल के कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद की हैं. पुलिस ने बताया कि सभी लोगों को बिहार एक्साइज एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इनमें कोतवाली थाना क्षेत्र की गोरिया टोली निवासी राजद के महासचिव राजू यादव, संजीत कुमार और सन्नी प्रसाद के साथ रूपसपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुरा मुसहरी निवासी अमरनाथ सिंह, नौबतपुर थाना क्षेत्र के जलपुरा जैतीपुर निवासी अमरनाथ कुमार और कदमकुआं थाना क्षेत्र के दरियापुर मोहल्ला निवासी दीपक कुमार शामिल हैं. पटना पुलिस होटल के मैनेजर और कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन