ePaper

RJD की इफ्तार में शामिल हुए भाजपा के ''शत्रु'' ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें, एक बार फिर निशाने पर रहे PM

Updated at : 14 Jun 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
RJD की इफ्तार में शामिल हुए भाजपा के ''शत्रु'' ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें, एक बार फिर निशाने पर रहे PM

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सबको चौंकाते हुए बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे. इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू जी और राबड़ी जी, तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती सभी उनके पारिवारिक मित्र हैं. वह उनके आमंत्रण पर ही इफ्तार […]

विज्ञापन

पटना : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सबको चौंकाते हुए बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे थे. इस मौके पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लालू जी और राबड़ी जी, तेजस्वी, तेज प्रताप और मीसा भारती सभी उनके पारिवारिक मित्र हैं. वह उनके आमंत्रण पर ही इफ्तार में शामिल होने आये हैं. वहीं, शत्रुघ्न सिन्हा नेआज अपने ताजा ट्वीट में राजद की इफ्तार पार्टी से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. साथ ही उन्होंने लालू-राबड़ी के दोनों पुत्रों तेज प्रताप यादव एवं तेजस्वी यादव और पुत्री मीसा भारती की जमकर तारीफ की है. शत्रुघ्न सिन्हा से इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट कर पीएम मोदी पर एक बार फिर से निशाना साधा है.

बता दें कि राजद की इफ्तार पार्टी में पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने तंजभरे बयानों सेभाजपा पर एकबार फिर से निशाना साधतेहुएऐसी बात कही, जिसने पार्टी को सियासी मुश्किल में डाल दिया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भाजपा उनकी पार्टी है, लेकिन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उनके परिवार की तरह हैं. शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. चर्चा है कि कहीं वह भाजपा छोड़कर राजद में शामिल होने की तो नहीं सोच रहे हैं.

उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शत्रुघ्न सिन्हा केराजदकी इफ्तार पार्टी में पहुंचने पर खुशी जाहिर की. राजद में उनके शामिल होने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि ये फैसला उन्हें करना है, लेकिन कौन ऐसी पार्टी है जो अपने दल में शत्रुघ्न सिन्हा को शामिल नहीं करना चाहेगी. वो पटना साहिब से लंबे समय से सांसद भी रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन