ePaper

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप जल्द बनेंगे दूल्हा, जानें... कौन बनेगी राबड़ी की बहू

Updated at : 05 Apr 2018 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप जल्द बनेंगे दूल्हा, जानें... कौन बनेगी राबड़ी की बहू

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि, तेज प्रताप इस बार अपनी बयानबाजी को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. दरअसल, तेज प्रताप को उनकी मनपसंद दुल्हनिया मिल गयी है और वे जल्द […]

विज्ञापन

पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र एवं पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में है. हालांकि, तेज प्रताप इस बार अपनी बयानबाजी को लेकर नहीं, बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. दरअसल, तेज प्रताप को उनकी मनपसंद दुल्हनिया मिल गयी है और वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. बताया जाता है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने बेटे की शादी अपने ही दल केविधायक एवं पूर्व मंत्रीचंद्रिकाराय की बिटिया ऐश्वर्या राय के साथकियेजाने को लेकर हामी भर दी है. राजद विधायक एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि भी की है.

गौर हो कि चंद्रिका राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के बेटेऔर परसा विधानसभा क्षेत्र सेराजद के विधायक हैं. दरोगा राय बिहार केदसवें मुख्यमंत्री थे. वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. चंद्रिका राय केतीन बच्चे हैं, जिसमेंदो बेटियां और एक बेटा है. उनका परिवार दिल्ली में रहता है. तेज प्रताप की शादी चंद्रिकाराय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या के साथ होगी. जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या की स्कूली शिक्षा पटना में हुई, जबकि उच्च शिक्षा दिल्ली में हुई. उन्होंने दिल्ली से परास्नातक किया है.

तेज प्रताप यादव की सगाई की तिथि भी तय हो चुकी है और रिंग सेरेमनी अप्रैल माह के अंत में एक भव्य कार्यक्रम के आयोजन के साथ होगी. जबकि, मई महीने केदूसरेसप्ताह में तेज प्रताप के सात फेरे लेने की संभावना है. तेज प्रताप की शादी तय होने की खबर जैसे ही मीडिया में वायरल होने के साथ ही राजदसमर्थकों में भी शादी को लेकर उत्सुकता बढ़ गयी. सोशल मीडिया परकई लोगों ने इसको लेकर पोस्ट किया और अपने कमेंटभी शेयर किये हैं.

इससे पहले तेज प्रताप की शादी को लेकर राजद विधायक और प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि शादी होगी तो सभी को सूचना मिल जायेगी. शादी तो होना ही है, रिश्ता चाहे जहां से भी आया हो. तेज प्रताप की शादी की आधिकारिक पुष्टि तो परिवार की तरफ से ही की जायेगी. उन्होंने कहा, मैं लालू परिवार का करीबी हूं, मगर शादी ब्याह का मामला है, इसलिए आधिकारिक पुष्टि घर से ही होगी.

गौर हो कि कुछ समय पहले ही तेज प्रताप यादव नेअपनी शादी के बारे में कहा था कि डिप्टी सीएम सुशील मोदी ही उनके लिए लड़की ढूंढ़ कर लायेंगे. घरवालों को लड़की पसंद आने पर वे शादी कर लेंगे. जिसके जवाब में सुशील मोदी ने ट्वीट करके लिखाथा कि वह तेज प्रताप यादव के लिए दुल्हनिया ढूंढ़ देंगे, लेकिन तेज प्रताप को ये तीन शर्तें माननी होंगी. पहली शर्त यह कि वह अपनी शादी में दहेज नहीं लेंगे, दूसरी शर्त यह कि वह अंगदान करने का संकल्प लें और तीसरी शर्त यह कि वह भविष्य में किसी के भी विवाह में तोड़फोड़ करने की धमकी नहीं देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन