लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे पीएम मोदी के मंत्री, राजनीतिक अटकलें शुरू

पटना/नयी दिल्ली : चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को विशेष इलाज के लिए गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. यहां केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा लालू से मुलाकात करने पहुंचे और उनकी […]
पटना/नयी दिल्ली : चारा घोटाला मामले में रांची के होटवार जेल में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को विशेष इलाज के लिए गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया. यहां केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा लालू से मुलाकात करने पहुंचे और उनकी तबीयत का जायजा लिया. कुशवाहा ने ट्वीट कर लालू यादव से मुलाकात की जानकारी दी.
इस मुलाकात पर जदयू जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि मुलाकात का राजनीतिक अर्थ न निकाले. कुशवाहा एनडीए में हैं और आगे भी रहेंगे.
आज #AIIMS,दिल्ली में लालू जी से मुलाकात हुई। pic.twitter.com/7RzzdlraGt
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLM) March 29, 2018
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




