बिहार उपचुनाव : तीन सीटों के लिए कल डाले जायेंगे वोट, मतदान वाले इलाकों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम

पटना : बिहार में अररिया लोकसभा और दो विधानसभा जहानाबाद एवं भभुआ के लिएरविवारको वोट डाले जायेंगे. निर्वाचन आयोग ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. मतदान वाले इलाकों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं. तीननिर्वाचन क्षेत्र में से दोक्षेत्र नक्सल प्रभावित है. इससे पूर्व अररिया लोकसभा और भभुआ तथा जहानाबाद विधानसभा […]
पटना : बिहार में अररिया लोकसभा और दो विधानसभा जहानाबाद एवं भभुआ के लिएरविवारको वोट डाले जायेंगे. निर्वाचन आयोग ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. मतदान वाले इलाकों में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किये गये हैं. तीननिर्वाचन क्षेत्र में से दोक्षेत्र नक्सल प्रभावित है. इससे पूर्व अररिया लोकसभा और भभुआ तथा जहानाबाद विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम पांच बजे ही समाप्त हो गया.
अररिया में राजद के सरफराज आलम और भाजपा के प्रदीप सिंह के बीच मुकाबला है. जबकि जहानाबाद में मुकाबला राजद के सुदय यादव और जदयू के अभिराम शर्मा के बीच है. भभुआ से भाजपा की रिंकी रानी पांडेय और कांग्रेस के शंभू सिंह पटेल आमने-सामने हैं. रविवार को इन तीनों क्षेत्रों में वोट डाले जायेंगे. जबकि तीनों सीटों की 14 मार्च को मतगणना होगी. तीनों सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होगी. तीनों क्षेत्रों में एनडीए और महागठबंधन के बीच सीधा मुकाबला है और दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




