‘रौशन सर का ऑर्डर मिला और मारना शुरू कर दिया’, कोचिंग पर हमला मामले में घायल गार्ड का चौंकाने वाला खुलासा

Updated:
विज्ञापन

घायल गार्ड की तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Khan Sir Coaching Attack: पटना में रौशन आनंद और खान सर के बीच विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच 2 जून की रात खान सर के जिस गार्ड की पिटाई की गई, वह पहली बार कैमरे के सामने आया. गार्ड ने बताया कि रौशन सर का ऑर्डर मिलने के बाद उसकी जमकर पिटाई की गई.

विज्ञापन

Khan Sir Coaching Attack: खान सर की कोचिंग पर हमला और बवाल मामले में अब घायल गार्ड ने खुलासा किया है. 2 जून की रात गार्ड की जमकर पिटाई गई थी. ऐसे में अब गार्ड ने यह जानकारी दी कि वह किसान कोल्ड स्टोरेज का नाइट गार्ड है. उस दिन रात में वह कोल्ड ड्रिंक पी रहा था, तभी अचानक रौशन आनंद के कुछ लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा.

विज्ञापन

जानिए घायल गार्ड का पूरा बयान

हॉस्पिटल में एडमिट गार्ड ने कहा, अभिषेक और प्रिंस ने मुझे पकड़ लिया और बहुत मारा. हम पूछते रह गए लेकिन कुछ नहीं बताया. वे गालियां दे रहे थे और बोल रहे थे कि 3 से 4 दिन में कोचिंग को बम से उड़ा देंगे. रौशन सर का फोन आया. उसके बाद ऑर्डर मिला तब उन्होंने मारना शुरू किया था. जान से मारने का ऑर्डर मिला था. हम 50 मीटर तक भागे और फिर बेहोश हो गए. गार्ड ने यह भी बताया कि खान सर उस वक्त अपने चैंबर में थे.

गुरुवार को मामले में क्या-क्या हुआ?

इस घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के साथ उनके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले में लगातार जांच कर रही है. इस बीच गुरुवार को खान सर के दो गार्ड्स को भी फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार किया गया था. उनसे पूछताछ की गई थी. कथित हथियार को जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजा गया था. खान सर से भी पूछताछ की गई थी. ऐसे में गार्ड का बयान आने के बाद क्या कार्रवाई की जाती है. यह देखने वाली बात होगी.

एक और नया वीडियो हुआ वायरल

इस बीच एक और नया वीडियो भी सामने आया है. उस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि खान सर के स्टाफ ने 31 मई की रात ज्ञान बिंदु कोचिंग के सम्मान समारोह का पोस्टर फाड़ा था. इसके बाद ही मामला आगे बढ़ा. लेकिन अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस वीडियो को लेकर भी पुलिस की जांच में क्या कुछ खुलासे होते हैं, यह देखना होगा.

Also Read: सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन