ePaper

लालू ने नीतीश से पूछा, विशेष पैकेज के नाम पर ढेला नहीं मिला ढेला हिम्मत है तो बताओ?

Updated at : 09 Mar 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
लालू ने नीतीश से पूछा, विशेष पैकेज के नाम पर ढेला नहीं मिला ढेला हिम्मत है तो बताओ?

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर ‘‘नीतीश अपने बॉस को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते? लालू के ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा गया कि नीतीश केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाते ताकि बिहार को विशेष […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि आखिर ‘‘नीतीश अपने बॉस को बोल कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिलवाते? लालू के ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा गया कि नीतीश केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बनाते ताकि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाये? करोड़ों रुपये के चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में जेल में बंद लालू ने कहा कि केंद्र और बिहार में राजग की सरकारें हैं फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं मिल रहा?

उन्होंने ट्वीट में पूछा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नीतीश नहीं दिलाना चाहते या फिर बीजेपी नहीं चाहती? लालू ने कहा कि छुपन-छुपाई छोड़ बिहार की जनता को स्पष्ट बताओ? किस वजह और किसकी वजह से विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा? उन्होंने कहा कि नीतीश बिहार की जनता को बताएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष पैकेज के नाम पर 1 लाख 65 हजार करोड़ रुपये की बिहार की बोली लगाई थी उसमें से कितनी चवन्नी मिली? ढेला नहीं मिला ढेला हिम्मत है तो बताओ?

लालू ने आगे लिखा है कितना मिला? कब तक गुमराह करोगे? वहीं लालू के छोटे पुत्र और बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने ​ट्वीट के जरिए आज आरोप लगाया कि नीतीश कुमार रीढ़विहीन मुख्यमंत्री हैं. अगर प्रधानमंत्री मोदी जी और केंद्र सरकार बिहार की विशेष दर्जे की जायज मांग को अस्वीकार करते हैं तो नीतीश जी को अंतरात्मा की आवाज पर तुरंत इस्तीफा देकर राजग से गठबंधन तोड़ना चाहिए. कुछ तो हिम्मत दिखाइए चाचा जी. हम इस मांग पर साथ हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से सबक लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें-
बिहार उपचुनाव : भभुआ-जहानाबाद में सीएम की सभाएं, कहा, शराबबंदी के बाद वही लोग बोल रहे हैं, जो धंधेबाज हैं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन