ePaper

PM मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला एक और हमला

Updated at : 24 Feb 2018 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बोला एक और हमला

पटना : परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव न लेने की प्रधानमंत्री की सलाह को लेकर भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर आज ताजा हमला बोलते हुए कहा कि फेल होने वाले छात्र ‘‘हमारे चौकीदार ए वतन’ की तरह पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाकर तनाव मुक्त हो सकते हैं. पटना साहिब […]

विज्ञापन

पटना : परीक्षा से पहले छात्रों को तनाव न लेने की प्रधानमंत्री की सलाह को लेकर भाजपा के असंतुष्ट सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने नरेंद्र मोदी पर आज ताजा हमला बोलते हुए कहा कि फेल होने वाले छात्र ‘‘हमारे चौकीदार ए वतन’ की तरह पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाकर तनाव मुक्त हो सकते हैं. पटना साहिब से सांसद सिन्हा ने ट्वीट किया कि प्रिय श्रीमान बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आपके दो घंटे के संबोधन में, जिसे सुनने को उन्हें विवश किया गया, आपने वही चीजें कहीं जो मैंने पूर्व में पटना में मगध महिला कॉलेज में कही थीं.

सिन्हा पिछले हफ्ते मोदी द्वारा देश भर के छात्रों से किये गये संवाद का हवाला दे रहे थे. मोदी ने अपने संवाद में छात्रों से परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने को कहा था. मोदी ने इस थीम पर ‘एक्जाम वारियर्स’ नाम से एक किताब भी लिखी है जिसका इस महीने के शुरू में विमोचन किया गया था. अपनी पार्टी और राजग सरकार के आलोचक रहे सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री यह कहकर मेरी बात से लगभग सहमत नजर आये कि छात्रों को सबसे पहली जो योग्यता हासिल करनी चाहिए, वह आत्मविश्वास है जिसका परिणाम प्रतिबद्धता, समर्पण, लगाव और जुनून के रूप में निकलेगा.

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि फेल होने वाले छात्र पूर्ववर्ती सरकारों पर आरोप लगाकर तनावमुक्त हो सकते हैं, जैसा कि हमारे चौकीदार ए वतन संसद में किसी भी समय करते हैं. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर खुद को देश का चौकीदार बताते रहे हैं.

यह भी पढ़ें-
बिहार : सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर को मिला दसवां विश्वकर्मा पुरस्कार

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन