ePaper

शहाबुद्दीन से संगति का असर लालू पर दिख रहा है, जदयू का राजद पर हमला

Updated at : 06 Jan 2018 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन से संगति का असर लालू पर दिख रहा है, जदयू का राजद पर हमला

पटना : चारा घोटाले में लालू की सजा के एलान से पहले और सुनवाई के तरीकों पर जदयू ने तंज कसा है. जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से लालू की सुनवाई राजद नेता और तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की सोहबत का […]

विज्ञापन

पटना : चारा घोटाले में लालू की सजा के एलान से पहले और सुनवाई के तरीकों पर जदयू ने तंज कसा है. जदयू प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने लालू यादव पर हमला करते हुए कहा कि वीडियो कांफ्रेंसिंग से लालू की सुनवाई राजद नेता और तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की सोहबत का असर है. नीरज कुमार इन दिनों लगातार लालू यादव पर हमला बोल रहे हैं. नीरज ने इससे पूर्व तेजस्वी और लालू यादव पर बेनामी संपत्ति के आरोपों को लेकर बयान दिया था.

नीरज कुमार ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद शहाबुद्दीन की सुनवाई भी वीसी के जरिये होती है. यह संगति का असर है, इसलिए लालू के साथ भी वैसा ही हो रहा है. नीरज ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि हिस्ट्रीशीटर शहाबुद्दीन की सुनवाई भी इसी तरीके से होती है और अब लालू की हो रही है. उन्होंने कहा कि यह दोनों नेताओं में समानता को दर्शाता है. जेडीयू नेता ने राजद विधायक भोला यादव और विजय प्रकाश पर भी लालू की सुरक्षा को लेकर उठाए गए प्रश्नों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं ने लालू की सुनवाई के दौरान सुरक्षा मामले को लेकर सवाल उठाए थे. इसके बाद अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई कर राजद की सुरक्षा संबंधी तनाव को दूर कर दिया.

राजदनेताओं को नसीहत देते हुएनीरजने कहा कि ऐसे ही सवाल उठाते रहिए, नतीजा तो लालू जी को भोगना पड़ेगा. बता दें कि 23 दिसंबर को आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी करार दिया गया था. उसके बाद 3 जनवरी को उन पर सजा ऐलान होना था इसलिए आरजेडी ने 6 जनवरी को बैठक रखी थी ताकि तब तक लालू प्रसाद यादव पर फैसले का ऐलान हो जाए और उसके बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और शायद
ये भी आशंका जताई जा रही है कि कही ये फैसला सोमवार तक के लिए न टल जाये.

यह भी पढ़ें-
लालू की सजा के बाद विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए राजद ने बनाया यह बड़ा प्लान, जानें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन