रुपाणी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे नीतीश कुमार, सुशील मोदी

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गुजरात में नयी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी.नीतीश कुमार औरसुशील मोदी के आज रात गांधीनगर के लिये रवाना होने की उम्मीद है जहां कल शपथ ग्रहण समारोह होना है. इस मौके […]
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी गुजरात में नयी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां यह जानकारी दी.नीतीश कुमार औरसुशील मोदी के आज रात गांधीनगर के लिये रवाना होने की उम्मीद है जहां कल शपथ ग्रहण समारोह होना है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा राजग शासित दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री भी होंगे.
भाजपा से संबंध तोड़ने के चार साल बाद बिहार के मुख्यमंत्री ने कुछ महीनों पहले ही फिर से राजग से हाथ मिलाया. उन्होंने प्रधानमंत्री के गृह राज्य में भगवा दल के लिये आसान जीत की भविष्यवाणी की थी. मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रह चुके हैं. हाल में हुए विधानसभा चुनावों को जीतकर भाजपा ने लगातार छठी बार गुजरात में सत्ता पर कब्जा किया है. पार्टी ने विजय रुपाणी को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




