ePaper

तेजस्वी ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर साधा निशाना, किये कई सवाल....

Updated at : 10 Dec 2017 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने ट्वीट कर सुशील मोदी पर साधा निशाना, किये कई सवाल....

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में उनकी पार्टी भाजपा को सरकार से क्यों अलग कर दिया था. […]

विज्ञापन

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बेटे व बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को ट्वीट कर उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी से पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2013 में उनकी पार्टी भाजपा को सरकार से क्यों अलग कर दिया था. साथ ही कहा है कि उसके बाद मैं जवाब दूंगा. उन्होंने ट्वीट के जरिए सुशील मोदी पर जमीर बेचने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वंदना करने की भी बात कही है. तेजस्वी यादव ने सुशील मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि उनकी तरह वे चोर दरवाजे की राजनीति नहीं करते हैं.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिये बिहार के नेता एक-दूसरे पर खूब आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं. यह पहली बार नहीं है, जब राजद ने ट्विटर के जरिये उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधा है. बिहार में भाजपा और जदयू की सरकार बनने के बाद से राजद नेता के निशाने पर दोनों पार्टियों के नेता हैं. वहीं, भाजपा और जदयू के नेता भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद समेत उनके दोनों बेटों पर ट्विटर के जरिये खूब निशाना साध रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन