राजद की रैली में जब बोलते-बालते लालू भूले संख्या, तो राबड़ी ने याद दिलायी फैक्ट्स

पटना : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित राजद की महारैली को संबोधित करते-करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कितने प्रकार का भोग होता है, उसकी संख्या भूल गये. वह अपने भाषण में 52 भोग की बात बार-बार बोल रहे थे, तो राबड़ी देवी को रहा नहीं गया. राबड़ी देवी […]
पटना : बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में रविवार को आयोजित राजद की महारैली को संबोधित करते-करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद कितने प्रकार का भोग होता है, उसकी संख्या भूल गये. वह अपने भाषण में 52 भोग की बात बार-बार बोल रहे थे, तो राबड़ी देवी को रहा नहीं गया. राबड़ी देवी खड़ी हुई और लालू प्रसाद को याद दिलाया कि भोज 56 प्रकार का होता है. तब जाकर लालू प्रसाद ने इसमें सुधार किया.
दरअसल, गांधी मैदान में देश बचाओ, बीजेपी भगाओ रैली में भाषण देते हुए लालू यादव ने मीरा कुमार के राष्ट्रपति पद की दावेदारी और पीएम नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने की चर्चा की. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. कहा कि इसी नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी का पत्तल खींचा था और उसी का बदला नरेंद्र मोदी ने लिया है. तब उन्होंने कहा कि नीतीश पूर्णिया में बाढ़ सर्वेक्षण के दौरान चांदी की थाली में 56 भोग लगाकर बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




