पटना में अब पानी पीना हुआ महंगा, प्रॉपर्टी टैक्स के आधार पर वसूला जाएगा शुल्क, नगर निगम ने 14 प्रस्तावों पर लगाई मुहर
पटना नगर निगम की बैठक
Patna Nagar Nigam: पटना नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही वाटर टैक्स देना होगा, जो प्रॉपर्टी टैक्स की श्रेणी के आधार पर तय किया जाएगा. निगम मुख्यालय में हुई सशक्त स्थायी समिति की 24वीं साधारण बैठक में इस प्रस्ताव सहित कुल 14 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिन पर अब बोर्ड बैठक में अंतिम चर्चा होगी.
पटना से हिमांशु देव की रिपोर्ट
Patna Nagar Nigam: पटना नगर निगम की बैठक में निर्णय लिया गया कि घरेलू उपभोक्ताओं से वाटर टैक्स उनकी प्रॉपर्टी टैक्स श्रेणी के आधार पर लिया जाएगा. जिनका प्रॉपर्टी टैक्स कम होगा, उनसे कम शुल्क और जिनका अधिक होगा, उनसे अधिक शुल्क वसूला जाएगा. अनुमान के अनुसार यह राशि लगभग 40 रुपये से 150 रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है, ताकि आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े.
होटल, अस्पताल और संस्थानों से मीटर के आधार पर वसूली
व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, नर्सिंग होम और सर्विस स्टेशनों से वाटर मीटर के आधार पर शुल्क लिया जाएगा. इनके लिए फिक्स चार्ज के साथ प्रति किलोलीटर पानी की दर निर्धारित की जाएगी. सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों के लिए भी अलग-अलग दरें तय की जाएंगी.
जलापूर्ति व्यवस्था के खर्च को देखते हुए लिया गया फैसला
नगर निगम का कहना है कि जलापूर्ति, बिजली बिल और रखरखाव पर हर साल भारी खर्च हो रहा है, जिसे अब तक जल उपभोक्ता शुल्क के अभाव में निगम को खुद वहन करना पड़ रहा था. वाटर टैक्स लागू होने से इस वित्तीय बोझ को कुछ हद तक कम किया जा सकेगा और व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सकेगा.
ट्रेड लाइसेंस और नियमावली लागू करने पर भी सहमति
बैठक में ट्रेड लाइसेंस जारी करने और संशोधित ट्रेड लाइसेंस नियमावली 2020 को लागू करने पर भी सहमति बनी. हालांकि यह मामला अभी विभागीय स्तर पर लंबित है, लेकिन इसके लागू होने से नगर निगम को राजस्व बढ़ने की उम्मीद है.
कदमकुआं वेंडिंग जोन का किराया तय
कदमकुआं वेंडिंग जोन में अब दुकानदारों से 1000 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक मासिक किराया लिया जाएगा. छोटे दुकानदारों से कम और बड़े दुकानों से अधिक किराया वसूला जाएगा. इसके साथ ही मुसल्लहपुर हाट में वेंडिंग जोन और विवाह भवन निर्माण को भी स्वीकृति दी गई.
सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों को भी मिली मंजूरी
सभी छह अंचलों में हाथ ठेला और सफाई उपकरण खरीदने की मंजूरी दी गई है. प्रत्येक अंचल में जलजमाव से निपटने के लिए पंप लगाए जाएंगे. इसके अलावा 35 हाईमास्ट लाइट लगाने और गंगा घाटों पर डेडिकेटेड सफाई टीम तैनात करने का भी निर्णय लिया गया है.
आगामी बोर्ड बैठक में होगा अंतिम फैसला
नगर आयुक्त के अनुसार यह सभी प्रस्ताव स्वीकृत किए जा चुके हैं, लेकिन अंतिम निर्णय नगर निगम बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। इसके बाद पटना शहर में नई व्यवस्था लागू की जाएगी.
ALSO READ: BPSC 70th Result: पहले असिस्टेंट कमिश्नर, अब SDM बनीं श्रद्धा पांडेय, जानिए BPSC टॉपर का पूरा सफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










